Prajamandal Movement in Rajasthan
Subject: Rajasthan History
Sample Practice Questions
Question 1: निम्नलिखित प्रजामंडलों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :a. जयपुर में प्रजामंडल की स्थापनाb. मारवाड़ में प्रजामंडल की स्थापनाc. बीकानेर में प्रजामंडल की स्थापनाd. कोटा में प्रजामंडल की स्थापना
- b, c, d, a
- c, d, b, a
- d, b, a, c
- a, b, c, d
Explanation: जयपुर प्रजामंडल (1931) : 1931 में कर्पूरचन्द पाटनी व जमनालाल बजाज(गाँधीजी का पाँचवाँ पुत्र) के प्रयासों से जयपुर प्रजामण्डल की स्थापना हुई। 1936 में जयपुर प्रजामण्डल का पुनगर्ठन हुआ। चिरंजी लालमिश्र अध्यक्ष बने।मारवाड़ प्रजामंडल (1934) : इस प्रजामण्डल की स्थापना जयनारायण व्यास(शेर-ए-राजस्थान) ने जोधपुर में की। अध्यक्ष - भंवरलाल सर्राफबीकानेर प्रजामंडल (1936) : 4 अक्टूबर, 1936 को वैद्य मघाराम (अध्यक्ष) व श्री लक्ष्मणदास स्वामी द्वारा गठित। राजस्थान का एकमात्र प्रजामण्डल जिसकी स्थापना राजस्थान से बाहर कलकत्ता में हुई।कोटा प्रजामंडल (1939) : नयनूराम शर्मा व अभित्र हरि द्वारा कोटा प्रजामण्डल गठित किया गया।
Question 2: नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में:अभिकथन A: 17 वां हिन्दी साहित्य सम्मेलन भरतपुर (राजस्थान) में कुंज बिहारी लाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।कारण R: रविन्द्रनाथ टैगोर, मदन मोहन मालवीय और जमनालाल बजाज ने इसमें भाग लिया था।उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
- A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
- A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
- A सही है लेकिन R सही नहीं है।
- A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Explanation: श्री हिन्दी साहित्य समिति के तत्वाधान में 17वाँ हिन्दी साहित्य सम्मेलन भरतपुर नगर में 29 मार्च से 31 मार्च 1927 को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में नोबल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर, मदनमोहन मालवीय, पुरूषोत्तम दास टण्डन, डॉ0 सम्पूर्णानन्द, माखनलाल चतुर्वेदी आदि अनेक विभागूतियों ने भाग लिया।
Question 3: मेवाड़ प्रजामण्डल के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे -
- भूरेलाल बया
- बलवन्त सिंह मेहता
- माणिक्य लाल वर्मा
- प्रेम नारायण माथुर
Explanation: मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना 24 अप्रैल 1938 को उदयपुर में हुई, जहां बलवंत सिंह मेहता पहले अध्यक्ष बने। 25-26 नवम्बर, 1941 को माणिक्य लाल वर्मा की अध्यक्षता में उदयपुर के शाहपुरा हवेली में मेवाड़ प्रजा मंडल का प्रथम अधिवेशन हुआ, जिसका उद्घाटन J.B. कृपलानी ने किया।
Question 4: राम प्यारी बेन, हेजा बेन एवं रुक्मणी बेन आदि महिलाओं ने 1939 ई. में किस रियासत के प्रजामण्डल आन्दोलन में भाग लिया था -
- बांसवाड़ा
- उदयपुर
- सिरोही
- डूंगरपुर
Explanation: राम प्यारी बेन, हेजा बेन और रुक्मणी बेन जैसी महिलाओं ने 1939 में सिरोही रियासत के प्रजामंडल आंदोलन में सक्रिय भाग लिया।
Question 5: जयपुर में ‘प्रजामंडल प्रोग्रेसिव पार्टी’ (1940) के संस्थापक कौन थे -
- जमनालाल बजाज
- चिरंजीलाल मिश्र
- चिरंजीलाल अग्रवाल
- देवी शंकर तिवारी
Explanation: मई, 1940 में आपसी मतभेदों की वजह से कई कार्यकर्ताओं ने प्रजामण्डल छोड़ दिया व चिरंजीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में ‘प्रजामण्डल प्रगतिशील दल’ नामक संगठन की स्थापना की।
Question 6: प्रजामण्डल आन्दोलन में “बीकानेर राज्य प्रजा परिषद्” की स्थापना कब की गयी थी -
- 1942 ई.
- 1944 ई.
- 1943 ई.
- 1938 ई.
Explanation: बीकानेर राज्य प्रजा परिषद की स्थापना वर्ष 1942 में हुई थी। इसका गठन ब्रिटिश शासन के अधीन बीकानेर रियासत के लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए किया गया था।
Question 7: जयपुर प्रजामण्डल को वैधानिक मान्यता दिलाने के लिए फरवरी, 1939 में किसके नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया गया था -
- गुलाब चन्द चौधरी
- जमनालाल बजाज
- कुन्दन लाल
- राजकुमार हरदयाल
Explanation: 1938 में राज्य सरकार ने प्रजामण्डल की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून लागू किए, जिससे सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई। जमनालाल बजाज और हीरालाल शास्त्री ने इस आंदोलन में भाग लिया और हजारों लोगों ने गिरफ्तारियाँ दीं। 1939 में गांधीजी की सलाह पर सत्याग्रह को स्थगित कर दिया गया।
Question 8: किस प्रजामण्डल का सम्बंध सागरमल गोपा से था -
- भरतपुर
- उदयपुर
- जयपुर
- जैसलमेर
Explanation: सागरमल गोपा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिनका संबंध जैसलमेर प्रजामण्डल से था। उनका जन्म 03 नवंबर 1900 को राजस्थान के जैसलमेर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह 1921 में गाँधीजी के असहयोग आंदोलन का भी हिस्सा थे और उन्होंने जैसलमेर को इस आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया था। माना जाता है कि उन्हें जेल में जिंदा जला दिया गया था। उनका निधन 4 अप्रैल 1946 को हुआ था। उनकी मौत की जाँच के लिए गोपालस्वरूप पाठक कमेटी का गठन किया गया था।
Question 9: मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी -
- श्री जमनालाल बजाज
- श्री हरिमोहन माथुर
- श्री बृजसुंदर शर्मा
- श्री माणिक्य लाल वर्मा
Explanation: मेवाड़ प्रजा मंडल की स्थापना का श्रेय माणिक्यलाल वर्मा को जाता है। उन्हीं के प्रयासों से 24 अप्रैल 1938 को उदयपुर में बलवंत सिंह मेहता की अध्यक्षता में मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना हुई।
Question 10: जयपुर प्रजामंडल की स्थापना किस वर्ष में हुई थी -
- 1934
- 1931
- 1938
- 1942
Explanation: 1931 में जयपुर प्रजा मंडल की स्थापना अर्जुनलाल सेठी और कपूरचंद पाटनी ने की थी। जमनालाल बजाज और हीरालाल शास्त्री द्वारा 1938 में इसकी पुनर्स्थापना की गई थी।