नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में:अभिकथन A: 17 वां हिन्दी साहित्य सम्मेलन भरतपुर (राजस्थान) में कुंज बिहारी लाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।कारण R: रविन्द्रनाथ टैगोर, मदन मोहन मालवीय और जमनालाल बजाज ने इसमें भाग लिया था।उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
Subject: Rajasthan History
Topic: Prajamandal Movement in Rajasthan
Options:
- Option A: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
- Option B: A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
- Option C: A सही है लेकिन R सही नहीं है।
- Option D: A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Correct Answer:
Option D: A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Explanation:
श्री हिन्दी साहित्य समिति के तत्वाधान में 17वाँ हिन्दी साहित्य सम्मेलन भरतपुर नगर में 29 मार्च से 31 मार्च 1927 को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में नोबल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर, मदनमोहन मालवीय, पुरूषोत्तम दास टण्डन, डॉ0 सम्पूर्णानन्द, माखनलाल चतुर्वेदी आदि अनेक विभागूतियों ने भाग लिया।