Nutrition and Nutrients
Subject: General Science
Sample Practice Questions
Question 1: विटामिन - D की कमी से होने वाला रोग है -
- रतौंधी
- बेरी-बेरी
- स्कर्वी
- रिकेट्स
Explanation: विटामिन-D की कमी से रिकेट्स (Rickets) नामक रोग होता है। यह रोग मुख्य रूप से बच्चों में देखा जाता है, जिसमें हड्डियाँ कमजोर और टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं, क्योंकि विटामिन-D कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है।
Question 2: निम्नलिखित में से कौन सा एक कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत नहीं है?
- सफेद ब्रेड
- चावल
- मक्खन
- आलू
Explanation:
Question 3: दाले मुख्यतः एक अच्छा स्रोत हैं ______
- कार्बोहाइड्रेट का
- वसा का
- प्रोटीन का
- कैल्शियम का
Explanation: दालें (जैसे मूंग, चना, मसूर) प्रोटीन का प्रमुख स्रोत होती हैं। इनमें कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी होता है, लेकिन प्रोटीन उनकी मुख्य विशेषता है।
Question 4: समुद्री भोजन घेंघा रोग की रोकथाम के लिए प्रस्तावित भोजन है क्योंकि इसमें मुख्यतः उपस्थित हैं:
- आयोडीन
- क्लोरीन
- कैल्सियम
- फॉस्फोरस
Explanation:
Question 5: प्रोटीन के सन्दर्भ में गलत कथन चुनिए :
- हम प्रोटीन जन्तु तथा पादप दोनों स्रोतों से प्राप्त करते हैं।
- प्रोटीन ऐमीनो अम्ल से बने होते हैं।
- हमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।
- प्रोटीन हमारे शरीर के रचक खंड (बिल्डिंग ब्लॉक) कहलाते हैं।
Explanation: प्रोटीन की बुनियादी संरचनात्मक इकाई अमीनो अम्ल है। शाकाहारी स्रोतों में चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, लोभिया, गेहूँ, मक्का प्रमुख हैं। मांस, मछली, अंडा, दूध एवं यकृत प्रोटीन के अच्छे मांसाहारी स्रोत हैं। हमारे शरीर के कुल वजन का 16 प्रतिशत प्रोटीन होता है।
Question 6: वह विटामिन जो हार्मोन की तरह कार्य करता है और कैल्सियम का अवशोषण बढ़ाता है -
- विटामिन के
- विटामिन डी
- विटामिन बी₂
- विटामिन बी₁
Explanation: विटामिन के: यह रक्त जमाव में मदद करता है।विटामिन डी: यह सही है। यह हार्मोन की तरह कार्य करता है और हड्डियों के लिए कैल्सियम अवशोषण बढ़ाता है।विटामिन बी₂: यह ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है।विटामिन बी₁(थियामिन): यह तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी है।
Question 7: कौनसे पोषक तत्व शरीर की वृद्धि और मरम्मत में सहायता करते हैं -
- प्रोटीन
- कार्बोहाइड्रेट
- वसा
- विटामिन्स
Explanation:
Question 9: निम्नलिखित में से कौन सा नीला हरा शैवाल एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) की तरह प्रयुक्त होता है?
- स्पाइरुलिना
- एस्परजिलस ऑरज़ीए
- यीस्ट
- रोडोबैक्टर कैप्सुलेटस
Explanation:
Question 10: यीस्ट किसका महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है -
- विटामिन C
- प्रोटीन
- विटामिन B
- विटामिन D
Explanation: यीस्ट विटामिन B कॉम्प्लेक्स (जैसे B1, B2) का अच्छा स्रोत है, जो ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है।