राजस्थान विधानसभा के द्वारों के नामकरण के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:1. द्वार संख्या 1 — बृज द्वार 2. द्वार संख्या 2 — शेखावाटी द्वार 3. द्वार संख्या 8 — ढूंढाड़ द्वारउपरोक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: State Legislature
Options:
- Option A: केवल 1 और 2
- Option B: केवल 2 और 3
- Option C: केवल 1 और 3
- Option D: 1, 2 और 3
Correct Answer:
Option D: 1, 2 और 3
Explanation:
विधानसभा भवन के बाहरी द्वारों को राजस्थान के अंचलों बृज, शेखावाटी, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ के नाम समर्पित किया गया है। द्वार संख्या एक को बृज द्वार, दो को शेखावाटी द्वार, तीन को वागड द्वार, चार को मेवाड द्वार, पांच को मारवाड द्वारा, छः को हाडौती द्वार, सात को मेरवाड़ा द्वार और द्वार संख्या आठ को ढूंढाड द्वार नाम दिया गया है।राजस्थान विधान सभा में उत्तरी द्वार (पीतल) जहां से राज्यपाल, स्पीकर, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रवेश करते है उसे कर्त्तव्य द्वार, दक्षिणी द्वार जहां से विधायिका की असली शक्ति जनता का प्रवेश होता है उसे शक्ति द्वार, पश्चिमी द्वार जहां से विधायकगण प्रवेश करते है उसे सुशासन द्वार, पूर्वी द्वार जहां से अधिकारीगण प्रवेश करते है उसे संकल्प द्वार और उत्तरी द्वार (मंदिर) जहां से विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होता है उसे शौर्य द्वार नाम दिया गया है।