राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के बारे में निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िये तथा सही वाक्य चुनिए :
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: Rajasthan State Human Rights Commission
Options:
- Option A: इसके गठन की अधिसूचना अक्टूबर 1994 में राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी।
- Option B: राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग जनवरी 1995 से क्रियाशील है।
- Option C: प्रारम्भ में इसमें एक अध्यक्ष तथा छः सदस्यों का प्रावधान रखा गया था।
- Option D: आयोग की अपनी जाँच एजेन्सी है जिसका नेतृत्व न्यूनतम पुलिस महानिरीक्षक पद का अधिकारी करता है।
Correct Answer:
Option D: आयोग की अपनी जाँच एजेन्सी है जिसका नेतृत्व न्यूनतम पुलिस महानिरीक्षक पद का अधिकारी करता है।
Explanation:
राजस्थान की राज्य सरकार ने दिनांक 18 जनवरी 1999 को एक अधिसूचना राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयेाग के गठन के संबंध में जारी की, जिसमें मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 21(1) के प्रावधानुसार एक पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं चार सदस्य रखे गये। अध्यक्ष एवं चार सदस्यों की नियुक्ति कर आयोग का गठन किया गया और मार्च, 2000 से यह आयोग क्रियाशील हो गया था। मानव अधिकार संरक्षण (संशोधित) अधिनियम, 2006 के अनुसार राज्य मानव अधिकार आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्य का प्रावधान किया गया है। आयोग की अपनी एक जांच एजेंसी है, जिसका नेतृत्व पुलिस अधिकारी करता है, जो महानिरीक्षक के पद से नीचे का नहीं होता है।