राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए -(I) आयोग की कार्यप्रणाली का निर्धारण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है।(II) कार्य संचालन हेतु आयोग में राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 2001 लागू हैं।सही उत्तर का चयन कीजिए -
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: Rajasthan State Human Rights Commission
Options:
- Option A: न तो (I) और ना ही (II) सही है।
- Option B: (I) एवं (II) दोनों सही हैं।
- Option C: केवल (I) सही है।
- Option D: केवल (II) सही है।
Correct Answer:
Option D: केवल (II) सही है।
Explanation:
राजस्थान की राज्य सरकार ने दिनांक 18 जनवरी 1999 को एक अधिसूचना राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयेाग के गठन के संबंध में जारी की, जिसमें मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 21(1) के प्रावधानुसार एक पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं चार सदस्य रखे गये। अध्यक्ष एवं चार सदस्यों की नियुक्ति कर आयोग का गठन किया गया और मार्च, 2000 से यह आयोग क्रियाशील हो गया था। कार्य संचालन हेतु आयोग में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ( प्रक्रिया) विनियम, 2001 लागू है। आयोग का मुख्यालय जयपुर में स्थित है।