राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारन्टी अधिनियम, 2011 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -(I) कोई व्यक्ति जिसे नियत समय सीमा में कोई सेवा प्रदान नहीं की जाती है, नियत समय-सीमा की समाप्ति होने की तारीख से साठ दिवस के भीतर भीतर प्रथम अपील अधिकारी को अपील दाखिल कर सकेगा।(II) प्रथम अपील अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध ऐसे विनिश्चय की तारीख से तीस दिवस के भीतर भीतर द्वितीय अपील प्राधिकारी को द्वितीय अपील की जा सकेगी।सही विकल्प का चयन कीजिए -
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: Rajasthan Public Service Guarantee Act 2011
Options:
- Option A: कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
- Option B: कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
- Option C: केवल कथन (I) सही है।
- Option D: केवल कथन (II) सही है।
Correct Answer:
Option A: कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
Explanation:
आवेदक समय सीमा समाप्त होने के तीस दिन के भीतर प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील कर सकेगा। प्रथम अपीलीय अधिकारी या तो संबंधित उप अधिकारी को सेवा देने का आदेश देगा या अपील को खारिज कर देगा। प्रथम अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध द्वितीय अपील अधिकारी के समक्ष द्वितीय अपील, ऐसे निर्णय की तिथि से साठ दिन के भीतर की जा सकेगी। अपीलों के निपटान के लिए निर्धारित समय कुछ मामलों में एक घंटे से लेकर 24 घंटे तक का हो सकता है; जैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में की गई अपीलों के मामले में; तथा वांछित सेवा के आधार पर यह समय 45 दिनों तक हो सकता है।