जैसलमेर के भाटी वंश के शासकों और उनकी नीतियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है -
Subject: Rajasthan History
Topic: Other Dynasties of Rajasthan
Options:
- Option A: रावल अमरसिंह ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर वैवाहिक संबंध स्थापित किए।
- Option B: रावल अखैसिंह ने अखैशाही मुद्रा चलाई और जैसलमेर में कर प्रणाली को नियमित किया।
- Option C: महारावल गजसिंह ने अंग्रेजों के साथ 1818 ई. में संधि की और अफगान युद्ध में उनकी सहायता की।
- Option D: जवाहर सिंह ने सागरमल गोपा को समर्थन दिया।
Correct Answer:
Option B: रावल अखैसिंह ने अखैशाही मुद्रा चलाई और जैसलमेर में कर प्रणाली को नियमित किया।
Explanation:
रावल हरराय ने 1570 ई. में नागौर दरबार में अकबर की अधीनता स्वीकार कर वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किये।अखैसिंह ने अखैशाही मुद्रा तथा जैसलमेर रियासत में तोलने हेतु नवीन बाँटों का प्रचलन किया था। जैसलमेर रियासत में कर प्रणाली को निश्चित व नियमित करने का श्रेय अखैसिंह को दिया जाता है।मूलराज द्वितीय ने 12 दिसम्बर, 1818 ई. को अंग्रेजों से अधीनस्थ सन्धि की। महारावल गजसिंह ने अफगान युद्ध (1878 ई.) में अंग्रेजों को सहायता दी थी।जवाहर सिंह के समय ही प्रसिद्ध क्रान्तिकारी सागरमल गोपा को 4 अप्रैल, 1946 को तेल डालकर जीवित जला दिया गया था। गोपाल स्वरूप पाठक आयोग ने सागरमल गोपा की हत्या को आत्महत्या करार दिया।