लखवार बांध परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:1. यह परियोजना उत्तराखंड में यमुना नदी पर ताजेवाला हेडवर्क्स के अपस्ट्रीम में निर्माणाधीन है। 2. इसकी कुल भंडारण क्षमता 331 एमसीएम है। 3. राजस्थान को इस परियोजना से लगभग 30.91 एमसीएम जल प्राप्त होगा।सही उत्तर चुनिए:
Subject: Rajasthan Geography
Topic: Irrigation Projects of Rajasthan
Options:
- Option A: केवल 1 और 2
- Option B: केवल 2 और 3
- Option C: केवल 1 और 3
- Option D: 1, 2 और 3
Correct Answer:
Option D: 1, 2 और 3
Explanation:
राज्य के लिए महत्वपूर्ण इस बांध निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से के 107 करोड़ रुपए में से अब तक मांग राशि के अनुरूप लगभग 53 करोड़ रुपए का भुगतान उत्तराखंड सरकार को किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में यमुना नदी पर ताजेवाला हैडवर्क्स के अपस्ट्रीम में निर्माणाधीन लखवार परियोजना राष्ट्रीय महत्व की योजना है। परियोजना की कुल भंडारण क्षमता 331 एमसीएम निर्धारित है। राजस्थान को अपनी हिस्सेदारी के अनुसार लगभग 30.91 एमसीएम जल प्राप्त होने से शेखावाटी अंचल को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना के जल घटक पर केंद्र सरकार द्वारा 90% सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।