Programming Languages
Subject: Programming Fundamentals
Sample Practice Questions
Question 1: निम्नलिखित class definition पर विचार करें:public class Test {int var; String myString;public Test(){this(0,“Default”);}public Test(int var, String myString) {this.var = var; this.myString = myString; }}नीचे दिया गया कोड क्या करेगा?Test test = new Test();
- var= 0 और myString = ‘Default’ के साथ एक ऑब्जेक्ट test बनाएगा
- एक रनटाइम एक्सेप्शन देगा
- var=0 और myString = null के साथ एक ऑब्जेक्ट test बनाएगा
- एक कम्पाइलेशन एरर देगा
Explanation: इस पूरी प्रक्रिया के बाद, मेमोरी में Test क्लास का एक नया ऑब्जेक्ट (test) बनेगा, जिसके वेरिएबल्स में डिफ़ॉल्ट रूप से var = 0 और myString = “Default” वैल्यू स्टोर हो जाएगी।
Question 2: Java में उपयोगकर्ता से एक पूर्णांक (integer) पढ़ने के लिए सही सिंटैक्स क्या है?
- Scanner sc = new Scanner(System.in); int num = sc.readInt();
- Scanner sc = new Scanner(System.in); int num = sc.inputInt();
- Scanner sc = new Scanner(System.in); int num = sc.nextInt();
- Scanner sc = new Scanner(System.in); int num = sc.getInt();
Explanation: Java में यूज़र से इनपुट लेने के लिए java.util.Scanner क्लास का उपयोग किया जाता है। System.in का मतलब है कि हम स्टैंडर्ड इनपुट (कीबोर्ड) से डेटा ले रहे हैं। यूज़र द्वारा टाइप किए गए पूर्णांक (integer) को पढ़ने के लिए Scanner क्लास में nextInt() नाम का एक इनबिल्ट (inbuilt) मेथड होता है। readInt(), inputInt(), या getInt() नाम के कोई मेथड इस क्लास में नहीं होते हैं।
Question 3: कौन सी भाषा कम्प्यूटर की नहीं है -
- जावा
- फ्रेंच
- पास्कल
- कोबोल
Explanation: जावा, पास्कल, और कोबोल प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं, जबकि फ्रेंच एक मानव भाषा है।
Question 4: निम्न में कौन कोन एक programming language नहीं है -
- Java
- FoxPro
- Perl
- Oracle
Explanation: Oracle एक डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है, जबकि Java, FoxPro, और Perl प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं।
Question 6: ____ एक कार्य को आदेशों की श्रृंखला में अनुवाद करने की एक प्रक्रिया है, जिन्हें कम्प्यूटर उस कार्य को करने के लिए उपयोग करेंगे।
- सिस्टम विश्लेषण (एनालिसिस)
- कोडिंग
- मेंटिनेंस (रखरखाव )
- सिस्टम डिजाइन
Explanation: Coding एक ऐसी Process है, जिसमें एक task को कमाण्डस की ऐसी Series में translate किया जाता है, जिसका प्रयोग computer एक task को perform करने के लिए करता है।
Question 7: जब Compiler दो overloaded constructors में अंतर नहीं कर सकता है तो कहलाता है -
- Overloaded
- Destructed
- Ambiguous
- Dublous
Explanation: जब Compiler को दो overloaded constructor मिल जाये अर्थात् दो same नाम के constructor जिनमें compiler अन्तर स्पष्ट नहीं कर पा रहा हो तो ambiguous की स्थिति पैदा होती है।
Question 8: OOP में एनकैप्सुलेशन की अवधारणा क्या है -
- डेटा और विधियों को एक class में एक साथ बांधना
- एक इंटरफ़ेस के पीछे एक class की जटिलता को छिपाना
- एक class के अनेक उदाहरण बनाना
- classes के बीच संबंध स्थापित करना
Explanation:
Question 9: निम्नलिखित में से किसमें विशिष्ट नियम और शब्द शामिल हैं जो एक एल्गोरिदम के तार्किक चरणों को व्यक्त करते हैं -
- प्रोग्रामिंग भाषा
- सिंटेक्स
- प्रोग्रामिंग संरचना
- तार्किक चार्ट
Explanation:
Question 10: वह तकनीक जो मशीन कोड फंक्शन को फिक्स्ड अंग्रेजी शब्दों के द्वारा दर्शाने में प्रयोग की जाती है -
- प्रोग्रामिंग
- बाइनरी ट्रांस्लेशन
- निमॉनिक्स
- बुलियन अलजेब्रा
Explanation: