Press and Journalism During British Rule
Subject: Rajasthan History
Sample Practice Questions
Question 1: कानपुर से गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा प्रकाशित वह समाचार पत्र, जिसने बिजौलिया किसान आंदोलन को अखिल भारतीय स्तर पर उजागर किया?
- तरुण राजस्थान
- राजस्थान केसरी
- प्रताप
- नवीन राजस्थान
Explanation: बिजौलिया किसान आंदोलन (मेवाड़) को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में कानपुर से प्रकाशित साप्ताहिक पत्र 'प्रताप' की मुख्य भूमिका थी। इसके संपादक गणेश शंकर विद्यार्थी थे। विजय सिंह पथिक के आग्रह पर उन्होंने इस आंदोलन की खबरों को अपने अखबार में प्रमुखता से छापा था।
Question 2: राजस्थान के निम्नलिखित समाचारपत्रों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।a. राजस्थान केसरीb. राजस्थान (साप्ताहिक)c. राजपूताना गजटd. जयपुर समाचार
- b, a, c, d
- c, a, b, d
- a, c, d, b
- d, b, a, c
Explanation: राजपुताना गज़ट(1885) : अजमेर से प्रकाशित, मौलवी मुराद अली द्वारा संपादित, भय की भावना को खत्म करने और रियासतों के लोगों के उत्पीड़न का पर्दाफाश करना।राजस्थान केसरी(1920) : यह विजय सिंह पथिक के संपादन में वर्धा, महाराष्ट्र से प्रकाशित हुआ था।राजस्थान साप्ताहिक (1923) : ब्यावर से ऋषिदत्त द्वारा प्रकाशित। उदयपुर, जयपुर, हाड़ौती, जयपुर के लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।जयपुर समाचार: 1942 में जयपुर से श्यामल शर्मा द्वारा शुरू।
Question 3: 1936 में किसने राजस्थान का प्रथम दैनिक समाचारपत्र “नव ज्योति” प्रकाशित किया था?
- निरंजन शर्मा
- कप्तान दुर्गा प्रसाद
- गोकुलचंद्र दीक्षित
- मास्टर आदित्येन्द्र
Explanation: नव ज्योति (1936 ई.) : रामनारायण चौधरी द्वारा केशरगंज अजमेर से प्रकाशित साप्ताहिक बाद में कप्तान दुर्गादास चौधरी को सौंप दिया था। 1948 ई. में इसे दैनिक नव ज्योति बना दिया।
Question 4: 1923 ई. में ब्यावर से ‘राजस्थान’ नामक साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन किसने आरम्भ किया -
- विजय सिंह पथिक
- रामनारायण चौधरी
- ऋषिदत्त मेहता
- जयनारायण व्यास
Explanation: 1923 में ब्यावर से 'राजस्थान' साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन ऋषिदत्त मेहता ने शुरू किया।
Question 5: ‘नवीन राजस्थान’ समाचार-पत्र का प्रथम प्रकाशन किस वर्ष में हुआ -
- 1921 ई.
- 1922 ई.
- 1923 ई.
- 1924 ई.
Explanation: 1922 में, राजस्थान सेवा संघ द्वारा ‘नवीन राजस्थान’ का प्रकाशन शुरू किया गया था।
Question 6: उस पत्रकार का नाम बताइए जिसने वर्ष 1956 में “राजस्थान पत्रिका” समाचार पत्र शुरू किया था।
- कोमल कोठारी
- कृपाल सिंह शेखावत
- बीरबल सिंह
- कर्पूर चन्द्र कुलिश
Explanation: स्वर्गीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश ने 7 मार्च 1956 को राजस्थान पत्रिका की आधारशिला रखी। स्थानीय मुद्दों को एक स्वतंत्र आवाज देने के मिशन के साथ जन्मे, राजस्थान पत्रिका ने देश भर में प्रसार किया और पत्रिका नाम अपनाया।
Question 7: प्रमुख राजस्थानी पत्रिका “मरुवाणी” के संस्थापक का नाम बताइए -
- कवि चंद्र सिंह
- किशोर कल्पना कांत
- सत्य प्रकाश जोशी
- डॉ मनोहर शर्मा
Explanation: रावत सारस्वत के सहयोग से चंद्रसिंह बिरकाली ने राजस्थानी भाषा प्रचार सभा का गठन किया और राजस्थानी में ‘मरुवाणी’ नामक मासिक का प्रकाशन शुरू किया। ‘मरुवाणी’ का प्रकाशन शुरू करना आधुनिक राजस्थानी के इतिहासस में एक महत्वपूर्ण घटना रही।
Question 8: “ऊपरमाल को डंको” नामक समाचार-पत्र का संपादन “नगारची” नाम से निम्न में से कौन करता था -
- साधु सीतारामदास
- विजय सिंह पथिक
- माणिक्य लाल वर्मा
- मन्नाजी पटेल
Explanation: साधु सीतारामदास ने “नगारची” उपनाम से इस समाचार-पत्र का संपादन किया।
Question 9: पथिक ने बिजौलिया किसान आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के उद्देश्य से किस समाचार पत्र के सम्पादक से सम्पर्क स्थापित किया -
- नवज्योति
- प्रताप
- युगान्तर
- केसरी
Explanation: बिजौलिया किसान आंदोलन (1916-1923) राजस्थान के बिजौलिया क्षेत्र में हुआ, जिसमें किसानों ने जागीरदारों के खिलाफ आंदोलन किया। इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में विजय सिंह पथिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रताप समाचार पत्र के संपादक गणेश शंकर विद्यार्थी से संपर्क किया, जो कानपुर से प्रकाशित होता था। इस समाचार पत्र ने आंदोलन को व्यापक प्रचार दिया।
Question 10: निम्नलिखित में से किस स्थान से राजस्थान के लोगों ने प्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र राजस्थान केसरी का प्रकाशन किया -
- वर्धा
- अजमेर
- ब्यावर
- उदयपुर
Explanation: राजस्थान केसरी(1920) : यह विजय सिंह पथिक के संपादन में वर्धा, महाराष्ट्र से प्रकाशित हुआ था। बिजौलिया में किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।