Minerals in Rajasthan
Subject: Rajasthan Geography
Sample Practice Questions
Question 1: राजस्थान के डांडेवाला फील्ड में गैस भंडार की खोज के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –1. Oil India Limited ने जैसलमेर बेसिन में नए गैस भंडार की खोज की है। 2. सानू फॉर्मेशन से पहली बार प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है। 3. यह कुआं लगभग 1950 मीटर की गहराई तक ड्रिल किया गया था।सही उत्तर चुनिए –
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Explanation: सरकारी कंपनी Oil India Limited ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन स्थित डांडेवाला क्षेत्र में एक नए गैस भंडार की खोज की है। कंपनी के मुताबिक, डांडेवाला फील्ड में सानू फॉर्मेशन से पहली बार प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है। परीक्षण के दौरान यहां से करीब 25,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन (SCMD) गैस का उत्पादन दर्ज किया गया। यह कुआं लगभग 950 मीटर की गहराई तक ड्रिल किया गया था। प्रारंभिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस क्षेत्र में करीब 75 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (MMSCM) गैस संसाधन होने का अनुमान लगाया गया है।
Question 2: राजस्थान रिफाइनरी परियोजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—1. यह परियोजना पचपदरा (बालोतरा) में स्थापित की जा रही है। 2. इसकी संशोधित लागत ₹79,459 करोड़ कर दी गई है। 3. इसमें राजस्थान सरकार की हिस्सेदारी 74% है। 4. यह 9 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली ग्रीनफील्ड परियोजना है।उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- केवल 1, 2 और 4
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- केवल 1, 2, 3 और 4
Explanation: केंद्र सरकार ने राजस्थान के बाड़मेर (बालोतरा) जिले के पचपदरा में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) परियोजना की लागत बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति ने इस परियोजना की लागत 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी है। इस परियोजना में Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) अतिरिक्त 8,962 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके बाद HPCL का कुल निवेश बढ़कर 19,600 करोड़ रुपये हो जाएगा। यह रिफाइनरी एक बड़ा और आधुनिक प्रोजेक्ट है, जिसमें पेट्रोलियम के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी बनाए जाएंगे। इसमें हर साल:1 मिलियन टन पेट्रोल4 मिलियन टन डीजल1 मिलियन टन पॉलीप्रोपाइलीन0.5 मिलियन टन LLDPE0.5 मिलियन टन HDPE0.4 मिलियन टन बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडीन।जैसे महत्वपूर्ण उत्पाद तैयार होंगे, जो ट्रांसपोर्ट, फार्मा, पेंट और पैकेजिंग उद्योग के लिए जरूरी हैं। सरकार का कहना है कि इस परियोजना से देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी और पेट्रोकेमिकल्स के आयात पर निर्भरता कम होगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी। यह प्रोजेक्ट 1 जुलाई 2026 तक चालू होने का लक्ष्य रखा गया है। यह रिफाइनरी 9 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली ग्रीनफील्ड परियोजना है और इसे HPCL Rajasthan Refinery Limited द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें HPCL की 74% और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है।
Question 3: देश का पहला राज्य जिसने खनन के लिए प्री एम्बेडेड मॉडल लागू किया?
- गुजरात
- राजस्थान
- ओडिशा
- मध्यप्रदेश
Explanation: राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने खनन पट्टों (Mining Leases) के लिए ‘प्री-एम्बेडेड मॉडल’ लागू किया है। इस मॉडल का फायदा यह है कि खनन क्षेत्र की नीलामी से पहले ही पर्यावरण और वन विभागाग जैसी सभी जरूरी क्लीयरेंस पहले से तैयार कर ली जाती हैं, जिससे निवेशकों का समय बचता है और काम तुरंत शुरू हो पाता है।
Question 4: जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) निधि का उपयोग निम्न में से किस कार्य हेतु नहीं किया जा सकता?
- स्वास्थ्य देखभाल
- पर्यावरण संरक्षण
- वृद्ध व निशक्तजन कल्याण
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Explanation: DMFT फंड खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पेयजल, कौशल विकास आदि पर खर्च होता है। सामान्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन इसके अंतर्गत नहीं आती। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में कार्य करने वाला ट्रस्ट है, जिसका उद्देश्य खनन संबंधी गतिविधियों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्रों के हित और लाभ के लिए कार्य करना है।
Question 5: निम्न में से किस खनिज भंडार में राजस्थान देश में अग्रणी राज्य है?
- फैल्डस्पार
- टंगस्टन
- फ्लुओराइट
- सोना
Explanation: भारत में फैल्डस्पार (Feldspar) के भंडार में राजस्थान प्रथम स्थान पर है।
Question 6: राजस्थान में निम्न में से किस स्थान पर भारत का पहला हार्ड रॉक दुर्लभ मृदा खनिज भंडार मिला है?
- जावर माइंस
- आनंदपुर भूकिया (उदयपुर)
- भाटी खेड़ा (बालोतरा)
- सतीपुरा (हनुमानगढ़)
Explanation: बालोतरा के भाटी खेड़ा में भारत का पहला हार्ड रॉक Rare Earth Elements (दुर्लभ मृदा) भंडार मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और परमाणु खनिज निदेशालय (AMD) द्वारा किये गए सर्वेक्षणों से राजस्थान के बालोतरा स्थित सिवाना तहसील के भाटी खेड़ा में दुर्लभ मृदा खनिजों के बड़े भंडार का पता चला है। बालोतरा के भाटी खेड़ा में दुर्लभ मृदा खनिजों का महत्त्वपूर्ण भंडार है, जो आधुनिक प्रौद्योगिकियों के लिये महत्त्वपूर्ण 17 उच्च-मांग वाले तत्त्वों की उपस्थिति की पुष्टि करता है। यह देश का पहला ऐसा ब्लॉक बनने जा रहा है, जिसमें कठोर चट्टान ग्रेनाइट में दुर्लभ मृदा खनिज मौजूद होंगे, जो खनिज निष्कर्षण के लिये अधिक चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
Question 7: सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची-I (खनिज)सूची-II (राजस्थान में खनन क्षेत्र)A. पन्नाi. राजमहलB. फ्लुओराइटii. बेलका पहाड़C. तामड़ाiii. कालागुमानD. कैल्साइटiv. माण्डो-की-पालकूट : A B C D
- ii iii iv i
- iv ii iii i
- iii iv i ii
- iii i ii iv
Explanation: पन्ना: कालागुमान (राजसमंद)फ्लुओराइट: माण्डो-की-पाल (डूंगरपुर)तामड़ा (Garnet): राजमहल (टोंक)कैल्साइट: बेलका पहाड़ (सिरोही)
Question 8: नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में -अभिकथन A: उदयपुर शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जावर क्षेत्र राजस्थान में सीसे एवं जस्ते के प्राथमिक क्षेत्रों में से एक है।कारण R: ये दोनों मिश्र धातुएं शुष्क बैटरियों और प्रोसेस प्लेट्स में प्रयुक्त होती हैं।उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
- A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
- A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
- A सही है लेकिन R सही नहीं है।
- A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Explanation: उदयपुर शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जावर क्षेत्र राजस्थान में सीसे एवं जस्ते के प्राथमिक क्षेत्रों में से एक है। R भी सही है (Lead-Zinc बैटरियों आदि में उपयोग होते हैं), लेकिन R जावर क्षेत्र के अस्तित्व का कारण नहीं बताता। यह सिर्फ उपयोग बता रहा है। इसलिए R, A की व्याख्या नहीं है।
Question 9: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:A. राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की संशोधित लागत 79,459 करोड़ रुपये है।B. HPCL की हिस्सेदारी इस परियोजना में 50% है।सही विकल्प चुनिए:
- केवल A
- केवल B
- A और B दोनों
- न तो A, न ही B
Explanation: केंद्र सरकार ने राजस्थान के बाड़मेर (बालोतरा) जिले के पचपदरा में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) परियोजना की लागत बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति ने इस परियोजना की लागत 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी है। इस परियोजना में Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) अतिरिक्त 8,962 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके बाद HPCL का कुल निवेश बढ़कर 19,600 करोड़ रुपये हो जाएगा। ह रिफाइनरी 9 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाली ग्रीनफील्ड परियोजना है और इसे HPCL Rajasthan Refinery Limited द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें HPCL की 74% और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है।
Question 10: नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;अभिकथन A: राजस्थान, भारत में अग्रणी खनिज उत्पादक राज्य है।कारण R: राजस्थान में सीसा, जस्ता, जिप्सम, फैल्डस्पार, तांबा, चांदी और अनेक प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं।उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
- A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
- A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
- A सही है लेकिन R सही नहीं है।
- A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Explanation: राजस्थान भारत का अग्रणी खनिज उत्पादक राज्य है। राजस्थान में सर्वाधिक उपलब्ध खनिज राॅक फास्फेट है। राजस्थान सीसा एवं जस्ता अयस्क, सेलेनाईट और वॉलेस्टोनाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य है। सीसा जस्ता, जिप्सम, चांदी,संगमरमर,एस्बेसटाॅस,राॅकफास्फेट,तामड़ा, पन्ना, जास्पर, फायरक्ले,कैडमियम में राजस्थान का एकाधिकार है।