Handicrafts and Folk Arts of Rajasthan
Subject: Rajasthan Art & culture
Sample Practice Questions
Question 1: राजस्थान के कौनसे शहर ‘कोफ्तगिरी’ कला से सम्बन्धित हैं?
- गंगानगर और बाड़मेर
- प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा
- कोटा और बीकानेर
- अलवर और उदयपुर
Explanation: फौलाद अथवा लोहे पर सोने की सूक्ष्म कसीदाकारी कोफ्त गिरी कहलाती है। यह हथियारों को अलंकृत करने की कला है, जो भारत में मुगलों के प्रभाव के कारण उभरी थी। कोफ्त गिरी शिल्प का इस्तेमाल ढ़ाल, तलवारों व खंजर और अन्य उपयोगी सामग्री जैसे डिब्बे, बक्से, भोजन काटने और खाने के कटलरी सामान, शिकार चाकू, छुरी इत्यादि के निर्माण में किया जाता है। इसमें जडाव (इनले) और ओवरले दोनों प्रकार की कला का कार्य होता है। इसके कलाकार को कोफ़्तगर कहा जाता है कोफ्तगिरी जयपुर एवं अलवर में बहतायत से होती है। कोफ्तगिरी की विरासत उदयपुर के सिकलीगर समुदाय से गहराई से जुड़ी हुई है, जो इस उत्कृष्ट कला के पारंपरिक संरक्षक रहे हैं।
Question 2: महणसर प्रसिद्ध है?
- सोने की चित्रकारी के लिए
- सती माता के मंदिर के लिए
- मुगलकालीन चित्रों की अथिकता के लिए
- 360 खिड़कियों की हवेली के लिए
Explanation: महणसर राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र का एक गाँव है। यह झुंझुनू जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 1768 में शेखावतों की एक शाखा के ठाकुरों ने की थी। यहाँ 1846 में निर्मित एक ‘सोने चंडी की दुकान या स्वर्ण कि्ष’ है। यह एक पोदार हवेली है। इसकी जटिल चित्रकारियों में सोने की पत्तियों को शामिल किया गया है।
Question 3: कपड़े पर मोम की परत चढ़ाकर चित्र बनाने को क्या कहते है?
- बाटिक
- मोमेला
- पाने
- फड़
Explanation: बाटिक (Batik) कपड़े पर रंगाई (dyeing) की एक प्राचीन और पारंपरिक कला है, जिसमें मोम का उपयोग करके प्रतिरोधी (resist) डिज़ाइन बनाए जाते हैं।
Question 4: मथेरण किस जिले की प्रसिद्ध लोक कला है?
- जोधपुर
- चूरू
- बीकानेर
- उदयपुर
Explanation: मथैरणा कला राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तकलाओं में से एक है। नम दीवार पर चूने के माध्यम से देवी-देवताओं का चित्रण मथैरणा कला है। मथैरणा कला बीकानेर की प्रसिद्ध है।
Question 5: निम्न में से किस राजस्थानी उत्पाद को G.I.Tag नहीं मिला है?
- बीकानेर उस्ता कला
- बीकानेरी भुजिया
- सोजत मेहंदी
- शेखावाटी बंधेज
Explanation: शेखावाटी बंधेज को अभी GI टैग नहीं मिला है, जबकि बाकी तीनों को मिल चुका है।
Question 6: सूची I को सूची II से सुमेलित करे: सूची Iसूची IIa. अजरक प्रिंटI. बस्सीb. पिछवाइयांII. बाड़मेरc. काले काष्ठ खिलौनेIII. गलियाकोटd. प्रस्तर खिलौनेIV. नाथद्वारा
- a-III, b-II, c-IV, d-I
- a-II, b-IV, c-I, d-III
- a-I, b-III, c-IV, d-II
- a-IV, b-I, c-II, d-III
Explanation: अजरक प्रिंट → बाड़मेरपिछवाइयां (पिचवाई पेंटिंग) → नाथद्वाराकाले काष्ठ खिलौने → बस्सी (चित्तौड़गढ़ क्षेत्र)प्रस्तर खिलौने → गलियाकोट
Question 7: सूची I को सूची II से सुमेलित करे :सूची Iसूची IIa. बंधेज साड़ीI. चुरूb. मसूरिया साड़ी परिधानII. बीकानेरc. लघुचित्र उत्कीर्णनIII. कोटाd. ऊंट की खाल से नक्काशीदार सुराहीIV. जयपुर
- a-I, b-III, c-II, d-IV
- a-II, b-I, c-III, d-IV
- a-IV b-II, c-I, d-III
- a-IV, b-III, c-I, d-II
Explanation: बंधेज साड़ी → जयपुर (जयपुरी बंधेज प्रसिद्ध)मसूरिया साड़ी → कोटा (कोटा की मसूरिया साड़ी प्रसिद्ध है)लघुचित्र उत्कीर्णन (Miniature Painting) → चुरू (शेखावाटी क्षेत्र में लघुचित्रकला की परंपरा)ऊंट की खाल से नक्काशीदार सुराही → बीकानेर (बीकानेर की प्रसिद्ध ऊंट चमड़े की कारीगरी)
Question 8: सूची I को सूची II से सुमेलित करें-सूची I (दस्तकारी /कला कार्य)सूची II (केन्द्र/मुख्य स्थान)a. ब्लू पोटरीI. जयपुरb. श्याम काष्ठ खिलौनेII. बस्सीc. कागजी पोटरीIII. अलवरd. कसीदे वाली सुराहीIV. बीकानेर
- a-II, b-I, c-IV, d-III
- a-I, b-II, c-III, d-IV
- a-I, b-II, c-IV, d-III
- a-III, b-IV, c-II, d-I
Explanation: ब्लू पोटरी : जयपुर की विश्व प्रसिद्ध नीली मिट्टी की कला (Blue Pottery)।श्याम काष्ठ खिलौने : बस्सी (चित्तौड़गढ़) का प्रमुख हस्तशिल्प।कागजी पोटरी : अलवर (रामगढ़ क्षेत्र) की प्रसिद्ध पतली मिट्टी की पॉटरी, जो कागज की तरह हल्की और नाजुक होती है।कसीदे वाली सुराही : बीकानेर का विशेष हस्तशिल्प।
Question 9: नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में;अभिकथन A: तामड़ा/रक्तमणि एक मूल्यवान पत्थर है, जो लाल और गुलाबी रंग में उपलब्ध होता है।कारण R: यह आभूषण, लेंस, रंग और प्लास्टिक उद्योग में प्रयुक्त होता है।उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए
- A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
- A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
- A सही है लेकिन R सही नहीं है।
- A सही नहीं है लेकिन R सही है।
Explanation: मड़ा/रक्तमणि (Garnet या Rose Quartz प्रकार का मूल्यवान पत्थर) लाल-गुलाबी रंग में पाया जाता है। यह आभूषण, लेंस, रंग बनाने, प्लास्टिक उद्योग में व्यापक रूप से उपयोग होता है।
Question 10: मांगीलाल मिस्त्री कला की किस शैली से संबद्ध हैं?
- गोदना (टैटू)
- फड़
- कावड़
- सांझी
Explanation: मांगीलाल मिस्त्री राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बास्सी गांव के प्रसिद्ध कलाकार हैं। वे कावड़ शैली के महान कलाकार माने जाते हैं।