Famous Female Personalities of Rajasthan History
Subject: Rajasthan History
Sample Practice Questions
Question 1: सूची I को सूची II से सुमेलित करे :सूची Iसूची IIa. हमीदा बानोI. गायकb. अद्विक शर्माII. निशानेबाजीc. अवनि लेखराIII. शतरंजd. गवरी देवीIV. एथलेटिक्स
- a-I, b-II, c-III, d-IV
- a-II, b-I, c-IV, d-III
- a-IV b-III, c-II, d-I
- a-III, b-IV, c-I, d-II
Explanation: हमीदा बानो → एथलेटिक्स (उदयपुर की महिला एथलीट)अद्विक शर्मा → शतरंज (जयपुर)अवनि लेखरा → निशानेबाजी (पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता)गवरी देवी → गायक (राजस्थानी लोक गायिका)
Question 2: उस क्रांतिकारी का नाम बताइए जो रास बिहारी बोस और अन्य के प्रभाव में राजस्थान में सशस्त्र विद्रोह शुरू करना चाहता था।
- राव गोपाल सिंह
- अर्जुन लाल सेठी
- प्रताप सिंह बारहठ
- विजय सिंह पथिक
Explanation: राव गोपालसिंह खरवा (1872–1939), राजपुताना की खरवा रियासत के शासक थे। अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह करने के आरोप में उन्हें टोडगढ़ दुर्ग में कारावास दिया गया था।
Question 3: डूंगरपुर की भील लड़की का नाम बताइए, जिसने जून 1947 में रस्तापाल आंदोलन के दौरान शहादत प्राप्त की थी।
- कालीबाई
- मोतीबाई
- लक्ष्मीबाई
- हीराबाई
Explanation: जून, 1947 ई. में डूंगरपुर में रास्तापाल की पाठशाला बन्द करवाने के लिए पुलिस सुपरिटेंडेंट और मजिस्ट्रेट दल बल सहित पहुंचे। जब पुलिस ने पाठशाला बंद कर इसकी चाबी सुपर्द करने का आदेश दिया, तो प्रजामंडल कार्यकर्ता नानाभाई खांट ने मना कर दिया। इस पर सिपाहियों ने नानाभाई खांट की पिटाई की और अध्यापक सेंगाभाई को ट्रक से बांधकर घसीटना शुरू किया। जब भीड़ यह दृश्य देख रही थी, तब वीर काली बाई ने हंसिये से सेंगाभाई की रस्सी काट दी, तभी सैनिकों ने काली बाई भील पर गोलियां चला दीं। 18 जून 1947 को अपने गुरु को बचाने के प्रयास में 13 वर्षीय कालीबाई ने 20 जून 1947 को दम तोड़ दिया।
Question 4: राजस्थान से सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पदश्री पुरस्कार, 2024 से किसे सम्मानित किया गया -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
- श्री जानकी लाल
- सुश्री माया टंडन
- श्री कुमार मंगलम बिड़ला
- श्री लक्ष्मण भट्ट तैलंग
Explanation: सुश्री माया टंडन को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2024 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. माया टंडन वर्ष 1995 में जयपुर के जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक पद पर कार्य कर चुकी हैं और सेवानिवृत्त के बाद 2014 से वह एक ट्रस्ट चलाती हों जहां लोगों को सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में घायलों की जान कैसे बचाई जाए इसकी ट्रेनिंग दी जाती हैं।
Question 5: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की प्रथम महिला कौन थीं -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
- नागेंद्र बाला
- अंजना देवी चौधरी
- लक्ष्मी देवी
- रमा देवी पांडे
Explanation: अंजना देवी चौधरी राम नारायण चौधरी की पत्नी थीं, और वह राजस्थान में पहली भारतीय कांग्रेस नेता थीं, जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया था।
Question 6: राजस्थान की कलाकार चित्रांगदा सिंह किस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
- अभिनेत्री
- संगीतकार
- मूर्तिकला
- चित्रकार
Explanation: चित्रांगदा सिंह, जो राजस्थान से हैं, एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। चित्रांगदा सिंह का जन्म 28 मार्च 1976 को जोधपुर राजस्थान में हुआ था।
Question 7: राजस्थान में जन्मी ईला अरुण कौन से क्षेत्र से संबंधित हैं -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
- कथक नृत्य
- कविता
- लोक-पॉप संगीत
- चित्रकला
Explanation: ईला अरुण एक प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री हैं, जो राजस्थानी लोक-पॉप संगीत के लिए जानी जाती हैं।
Question 8: निम्नलिखित में कौन-सी महिला राजस्थान की स्वतंत्रता सेनानी नहीं थी -
- रमा देवी
- अंजना देवी
- लक्ष्मी बाई
- जानकी देवी
Explanation: लक्ष्मी बाई (रानी लक्ष्मी बाई) झाँसी की रानी थीं और 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन वे राजस्थान की स्वतंत्रता सेनानी नहीं थीं।
Question 9: निम्नलिखित में से कौन-सी महिला स्वतंत्रता सेनानी बिजौलियाँ आन्दोलन से सम्बन्धित थी -
- किशोरी देवी
- रमा देवी
- रतन शास्त्री
- काली बाई
Explanation: रमादेवी जोशी का जन्म जयपुर के ब्राह्मण परिवार में वैद्य गंगा सहाय के घर हुआ था। उनकी शादी बहुत छोटी उम्र में कर दी गई थी और 10-11 वर्ष की अवस्था में वह विधवा हो गई। विधवा होने पर रमादेवी ने पढ़ना प्रारम्भ किया और पूरी शिक्षा ग्रहण करने के बाद सीकर में अध्यापिका हो गई। अध्यापिका बनने के पश्चात् उनका सम्पर्क लादूराम जोशी से हुआ। लादूराम जोशी गांधी विचारधारा के प्रगतिशील युवक थे और समाज की परवाह किए बगरै सन् 1921 में रमादेवी के साथ विधवा विवाह कर लिया। उसी वक्त उन्होंने खादी पहनना शुरू कर दिया और जोशीजी के साथ राजस्थान सेवा संघ में कार्य करने लगी। वे अजमेर रहने लगे। उस वक्त बिजोलिया किसान सत्याग्रह चल रहा था। वे रामनारायण चौधरी, बाबा नसिंहदास, विजयसिंह पथिक के सम्पर्क में आये और बिजोलिया जाकर सत्याग्रह में सम्मिलित हो गए। रमादेवी जोशी भी अंजनादेवी चौधरी के साथ बिजोलिया चली गई। पुुलिस ने उन्हें वहां बहुत परेशान किया परन्तु हिम्मत नहीं हारी। सन् 1930 के सत्याग्रह में और सन् 1932 के सवज्ञा आन्दोलन में वे दो बार अजमेर में जेल गई।
Question 10: राजस्थान के स्वतंत्रता आन्दोलन में गिरफ्तार होने वाली प्रथम महिला कौन थी -
- जानकी देवी
- रतन शास्त्री
- अंजना देवी
- हबीबा बानो
Explanation: अंजना देवी अग्रवाल का जन्म सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में हुआ। राजस्थान सेवा संघ के कार्यकर्ता रामनारायण चौधरी से इनका विवाह हुआ। अंजना देवी ने बिजौलिया तथा बेगूं किसान आन्दोलन में महिलाओं का नेतृत्व किया। ये समस्त रियासती जनता में गिरफ्तार होने वाली पहली महिला थी। इन्हें बूंदी राज्य से निर्वासित भी होना पड़ा। 1934-36 ई. तक अजमेर के नारोली आश्रम में रह कर हरिजन सेवा कार्यो में भाग लिया।