'रसोईघर' का सही समास विग्रह एवं समास का नाम है:
Subject: General Hindi (सामान्य हिन्दी)
Topic: सामासिक पदों की रचना और समास विग्रह
Options:
- Option A: रसोई के लिए घर - सम्प्रदान तत्पुरुष
- Option B: रसोई का घर - सम्बन्ध तत्पुरुष
- Option C: रसोई में घर - अधिकरण तत्पुरुष
- Option D: रसोई और घर - द्वन्द्व समास
- Option E: अनुत्तरित प्रश्न / Question unattempted
Correct Answer:
Option A: रसोई के लिए घर - सम्प्रदान तत्पुरुष
Explanation:
रसोईघर का विग्रह 'रसोई के लिए घर' होता है। यहाँ 'के लिए' सम्प्रदान कारक की विभक्ति का लोप है, अतः यह सम्प्रदान तत्पुरुष समास है।