राजस्थान के मुख्य सचिव के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें -(i) नए सिद्धांतों या योजनाओं के अंगीकरण को अन्तर्वलित करने वाले समस्त महत्त्वपूर्ण मामलों को, जहाँ आवश्यक हो, मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करने के पश्चात्, मुख्य सचिव द्वारा प्रभारी मंत्री के माध्यम से निपटाया जाएगा।(ii) मुख्य सचिव, स्वप्रेरणा से, किसी भी विभागाग में किसी भी मामले में संबंधित कागज-पत्रों को देखने के लिए मंगा सकते हैं।ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौनसा सही है/हैं -
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: State Administration
Options:
- Option A: न तो (i) और ना ही (ii) सही है।
- Option B: दोनों (i) और (ii) सही हैं।
- Option C: केवल (i) सही है।
- Option D: केवल (ii) सही है।
Correct Answer:
Option D: केवल (ii) सही है।
Explanation:
मुख्य सचिव शासन सचिवों के माध्यम से राज्य प्रशासन का नियंत्रण व संचालन करता है। मुख्य सचिव राज्य मंत्रिपरिषद का सचिव (केबिनेट सचिव) भी होता है जो मंत्रिमंडल का सदस्य न होते हुए भी उसकी बैठकों में भाग लेता है, उसकी कार्यसूची तैयार करता है तथा बैठकों की कार्यवाही का विवरण रखता है। मुख्य सचिव समस्त प्रशासनिक विषयों में मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद को उचित परामर्श प्रदान करता है।