संधियों के परिणामस्वरूप अंग्रेजों द्वारा राजपूताना में स्थापित सैनिक टुकड़ियों का खर्च किसके ऊपर थोपा गया -
Subject: Rajasthan History
Topic: Princely States of Rajasthan and British Treaties
Options:
- Option A: केवल ब्रिटिश सरकार पर
- Option B: संबंधित राज्यों पर
- Option C: मराठों पर दंड के रूप में
- Option D: सामंतों द्वारा दी जाने वाली सहायता से
Correct Answer:
Option B: संबंधित राज्यों पर
Explanation:
शांति और व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर लगभग सभी राज्यों में अंग्रेजी सैनिक टुकड़ियाँ स्थापित कर दी गयीं जिनका खर्च भी संबंधित राज्यों को ही वहन करना पड़ता था। जयपुर के शेखावाटी क्षेत्र में सामन्तों को दबाने के लिए अंग्रेजी सरकार ने शेखावाटी ब्रिगेड की स्थापना की जिसका नियंत्रण अंग्रेज अधिकारियों द्वारा किया जाता था लेकिन इसका व्यय जयपुर राज्य उठाता था। मेरवाड़ा क्षेत्र में मेरों और मीणों के उपद्रव दबाने के लिए मेरवाड़ा बटालियन बनाई गई और उसका व्यय जोधपुर व उदयपुर राज्यों को उठाना पड़ा। इसी प्रकार भीलों को दबाने हेतु मेवाड़ भील कोर व ऐरनपुरा में जोधपुर लीजियन स्थापित की गई और इनका व्यय उदयपुर व जोधपुर पर थोप दिया गया।