राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:1. यह नीति 4G—ग्रीन, गवर्नेंस, ग्रोथ और ग्लोबलाइजेशन पर आधारित है। 2. इसका लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। 3. नीति के तहत अक्षय ऊर्जा एवं सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जाएगा।सही उत्तर चुनिए:
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: Major Policies of Rajasthan Government
Options:
- Option A: केवल 1 और 2
- Option B: केवल 2 और 3
- Option C: केवल 1 और 3
- Option D: 1, 2 और 3
Correct Answer:
Option D: 1, 2 और 3
Explanation:
राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का अनुमोदन4 जी-ग्रीन, गवर्नेंस, ग्रोथ और ग्लोबलाइजेशन के चार रणनीतिक स्तंभों पर आधारित राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का प्रमुख लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2028-29 तक 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक उत्पादन, अक्षय ऊर्जा तथा सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहन दिया जाएगा।नीति के माथ्यम से रीको एवं नॉन रीको क्षेत्रों में सीईटीपी की स्थापना के लिए नई योजनाएं लाई जायेंगी तथा नए इंट्रीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्कों की स्थापना भी की जायेगी।DMIC कॉरिडोर में नोड आधारित औद्योगिक पार्कों के विकास का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। फास्ट ट्रेक अप्रूवल्स, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, सीईटीपी एवं प्लग एण्ड प्ले सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।नीति के जरिए राज्य में विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचे के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जायेगी।MSME, ODOP तथा एक्सपोर्ट को और अधिक प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा।नवीन तकनीकों पर आधारित उद्योग जैसे सेमी कण्डक्टर, डाटा सेंटर, जी.सी.सी. एवं डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैम्स एंड ज्वैलरी, टैक्सटाइल, टूरिज्म, हैण्डीक्राफ्ट, एग्रो प्रोसेसिंग, डेयरी तथा लॉजिस्टिक्स इत्यादि को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।