निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: District Administration
Options:
- Option A: जिला कलेक्टर के पद का सृजन 1772 में वारेन हेस्टिंग्स द्वारा किया गया।
- Option B: संविधान के अनुच्छेद 233 में जिला शब्द का उल्लेख है।
- Option C: 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान के भाग-9 और 9A में जिला शब्द को शामिल किया गया है।
- Option D: लार्ड कार्नवालिस ने कलेक्टर को “संस्थागत करिश्मा” कहा।
Correct Answer:
Option D: लार्ड कार्नवालिस ने कलेक्टर को “संस्थागत करिश्मा” कहा।
Explanation:
भारत में कलेक्टर पद का सृजन 1772 ई. में तत्कालीन गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने किया था। संविधान में जिला शब्द का अनुच्छेद-233 को छोड़कर अन्यत्र कहीं नहीं हुआ हैं, अनुच्छेद 233 में जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रसंग में प्रयोग किया गया है। संविधान के (73वें और 74वें संशोधन) अधिनियम 1992 द्वारा भाग IX और IXA में कई जगह ‘जिला’ शब्द को शामिल किया गया है जो क्रमशः पंचायतों और नगरपालिकाओं के लिए है। जिलाधीश के व्यापक और विशद कार्यों को देखते हुए रजनी कोठारी ने उसे ‘संस्थागत करिश्मा’ की उपमा दी।