सती प्रथा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Subject: Rajasthan Art & culture
Topic: Customs and Traditions in Rajasthan
Options:
- Option A: गर्भवती महिला अपने पति के साथ सहमरण करती थी।
- Option B: भारत में सती प्रथा का अंतिम प्रमाण एरण अभिलेख (510 ई.) में मिलता है।
- Option C: राजस्थान में सती प्रथा को सबसे पहले बूँदी रियासत में 1822 ई. में बंद किया गया।
- Option D: देवराला कांड के बाद सती निवारण अध्यादेश 1978 में लागू हुआ।
Correct Answer:
Option C: राजस्थान में सती प्रथा को सबसे पहले बूँदी रियासत में 1822 ई. में बंद किया गया।
Explanation:
गर्भवती महिला सहमरण नहीं करती थी, बल्कि बच्चे को जन्म देने के बाद अनुमरण करती थी। भारत में सती का अंतिम प्रमाण देवराला कांड (1987) में मिलता है, न कि एरण अभिलेख में। सती प्रथा का अन्तिम प्रमाण देवराला कांड (सीकर) है जिसमें सितम्बर 1987 में माल सिंह की मृत्यु पर उसकी पत्नी रूपकंवर को सती कर दिया गया था। इसके बाद 1987 में राज्य सरकार ने सती निवारण अध्यादेश जारी किया। जो 3 जनवरी, 1988 से लागू हुआ। राजस्थान में इस प्रथा को सर्वप्रथम बंद 1822 ई. में बूँदी रियासत के विष्णुसिंह ने किया।