Units and Dimensions
Subject: General Science
Sample Practice Questions
Question 1: ऊष्मागतिकी ताप का मूलभूत SI मात्रक क्या है -
- वॉट
- कैलोरी
- जूल
- केल्विन
Explanation: तापमान का SI मात्रक केल्विन (K) है, जो ऊष्मागतिकी में निरपेक्ष स्केल है (0 K = -273°C)। वॉट शक्ति, कैलोरी ऊर्जा, जूल ऊर्जा है।
Question 2: भूकंप तरंगों को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग किया जाता है -।
- वर्षामापी
- सीस्मोग्राफ
- अधिकतम और न्यूनतम थर्मामीटर
- बैरोमीटर
Explanation: भूकंप तरंगों को मापने के लिए सीस्मोग्राफ का उपयोग किया जाता है। यह उपकरण भूकंप की तीव्रता और तरंगों को रिकॉर्ड करता है।
Question 3: लाइट ईयर का उपयोग किसे मापने के लिए किया जाता है -
- दूरी
- समय
- रफ़्तार
- गति
Explanation: लाइट ईयर दूरी की एक इकाई है, जो प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी को मापने के लिए प्रयोग की जाती है। इसका उपयोग खगोलीय दूरियों को मापने में किया जाता है।
Question 4: एन.टी.यू. (NTU) मापने की इकाई है -
- पानी का दाब
- जल का तापमान
- जल की अम्लता
- जल की आविलता(टर्बिडिटी)
Explanation: एनटीयू का मतलब नेफेलोमेट्रिक टर्बिडिटी यूनिट है, यानी किसी तरल पदार्थ की टर्बिडिटी या पानी में निलंबित कणों की उपस्थिति को मापने के लिए किया जाता है।
Question 5: चमकदार तीव्रता की मूल इकाई क्या है -
- वाट
- लुमेन
- कैंडेला
- लक्स
Explanation: चमकदार तीव्रता (luminous intensity) एक प्रकाश स्रोत द्वारा उत्सर्जित प्रकाश की मात्रा को मापती है। इसकी SI इकाई कैंडेला है।
Question 8: निम्नलिखित में से किस जोड़े में समान एस.आई. (SI) इकाइयाँ हैं -
- बल और दबाव
- कार्य और ऊर्जा
- गति और बल
- बल और दूरी
Explanation:
Question 10: महासागरीय धाराएँ किसकी दिशात्मक गतियाँ हैं -
- विद्युत आवेश
- यांत्रिक आवेश
- समुद्री जल
- समुद्री जल में नमक
Explanation: महासागरीय धाराएँ समुद्र में जल की बड़ी गतियाँ होती हैं, जो तापमान, हवा और घनत्व के कारण संचालित होती हैं। ये धाराएँ जलवायु और पर्यावरणीय परिस्थितियों को प्रभावित करती हैं।