Symbols of Rajasthan
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Sample Practice Questions
Question 1: गोडावण दिवस के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:1. राजस्थान में प्रतिवर्ष 21 मई को गोडावण दिवस मनाया जाता है। 2. वर्ष 2026 में गोडावण की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय मरु उद्यान, जैसलमेर में किया गया। 3. गोडावण ब्रीडिंग सेंटर सम (जैसलमेर) में स्थित है।सही उत्तर चुनिए:
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Explanation: राजस्थान में हर साल 21 मई को ‘गोडावण दिवस’ मनाया जाता है। गोडावण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने जैसलमेर स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान में राज्य पक्षी गोडावण की प्रतिमा का अनावरण किया।गोडावण ब्रीडिंग सेंटर : सम (जैसलमेर)
Question 2: राजस्थान के जिले और उसके आधिकारिक पशु/पक्षी शुभंकर के गलत युग्म का चयन करें :
- अजमेर - खड़मौर
- भीलवाड़ा - मोर
- बूंदी - सुर्ख़ाब
- झुंझुनूं - कुरजा
Explanation: डेमोइसेल क्रेन (ग्रस वर्गो), जिसे स्थानीय रूप से “कुरजा” के नाम से जाना जाता है, राजस्थान में सांस्कृतिक और पारिस्थितिक महत्व रखता है। राजस्थान के जोधपुर जिले ने अपनी पारिस्थितिक विरासत के प्रतीक के रूप में डेमोइसेल क्रेन को अपना जिला शुभंकर घोषित किया है। झुंझुनूं जिले का शुभंकर काला तीतर (Black Francolin) है।
Question 3: राज्य में ऊंट के निर्यात व परिवहन पर प्रतिबंध किस वर्ष लगाया गया था?
- 2014
- 2013
- 2011
- 2015
Explanation: राजस्थान सरकार ने ऊंटों की घटती संख्या को रोकने के लिए वर्ष 2014 में ऊंट को 'राज्य पशु' (Sought Wildlife Category) घोषित किया था। इसके बाद, ऊंटों की तस्करी और राज्य से बाहर अवैध परिवहन को रोकने के लिए “राजस्थान ऊंट (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रवासन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 2015” लागू करके इस पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2022-23 में ऊंट संरक्षण एवं विकास नीति शुरू की, जिसके तहत ऊंट प्रजनकों (breeders) को ऊंटनी के प्रति बच्चे पर 10,000 रु. का प्रोत्साहन प्रदान किया गया है।
Question 4: राजहंस किस जिले का वन्यजीव शुभंकर है?
- हनुमानगढ़
- नागौर
- बारां
- भीलवाड़ा
Explanation: राजस्थान सरकार द्वारा जिलेवार वन्यजीव शुभंकर घोषित किए गए हैं। नागौर जिले का वन्यजीव शुभंकर राजहंस है।
Question 5: रोहिड़ा वृक्ष का वानस्पतिक नाम क्या है?
- Prosopis Cineraria
- Tecomella Undulatta
- Azadiracta Indica
- Salvadora Persica
Explanation: रोहिड़ा (देशी रोहिड़ा) का वैज्ञानिक नाम Tecomella undulata है। राजस्थान सरकार ने 1983 में इसे राज्य पुष्प घोषित किया था।
Question 6: राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है?
- ट्रैगोपेन कबूतर
- गोडावण
- गौरिया
- मेगापोड पक्षी
Explanation: राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण (Great Indian Bustard) है। गोडावण का वैज्ञानिक नाम आर्डियोटिस नाइग्रिसेप्स है।
Question 7: किस पेड़ को राजस्थान का “कल्प वृक्ष” कहा जाता है?
- खैर
- पलाश
- खेजड़ी
- धोकड़ा
Explanation: खेजड़ी (Prosopis cineraria) को राजस्थान का कल्प वृक्ष कहा जाता है। यह मरुस्थलीय क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी है — छाया, चारा, ईंधन, औषधि और मिट्टी संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
Question 8: सूची I को सूची II से सुमेलित करे :सूची I (शुभंकर)सूची II (ज़िला)a. महान भारतीय गोडावणI. हनुमानगढ़b. सारस क्रेनII. जैसलमेरc. छोटा किलकिलाIII. भरतपुरd. खड़मौर पक्षीIV. अजमेर
- a-I, b-II, c-IV, d-III
- a-IV, b-II, c-I, d-III
- a-II, b-III, c-I, d-IV
- a-II, b-I, c-IV, d-III
Explanation: महान भारतीय गोडावण (Great Indian Bustard) → जैसलमेर (थार मरुस्थल)सारस क्रेन (Saras Crane) → भरतपुर (केलादेवी पक्षी अभयारण्य)छोटा किलकिला → हनुमानगढ़खड़मौर पक्षी → अजमेर
Question 9: सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें :सूची-I प्राणी प्रतीकसूची-II जिला(a) खरमोर पक्षी(i) बाड़मेर(b) सांभर हिरण(ii) भीलवाड़ा(c) लोमड़ी(iii) अजमेर(d) मोर(iv) अलवर
- (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
- (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
- (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
- (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
Explanation: खरमोर पक्षी → अजमेरसांभर हिरण → अलवरलोमड़ी → बाड़मेरमोर → भीलवाड़ा
Question 10: सूची I को सूची II से सुमेलित करें-सूची I (राजस्थान में पशु शुभंकर)सूची II (ज़िला)a. लोमड़ीI. भीलवाड़ाb. सांभर हिरणII. बाड़मेरc. मोरIII. सवाई माधोपुरd. बाघIV. अलवर
- a-III, b-II, c-IV, d-I
- a-II, b-IV, c-I, d-III
- a-I, b-II, c-III, d-IV
- a-IV, b-II, c-III, d-I
Explanation: राजस्थान में प्रत्येक जिले के लिए पशु शुभंकर (mascot) घोषित किए गए हैं ताकि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। लोमड़ी बाड़मेर का, सांभर हिरण अलवर का (सरिस्का से जुड़ा), मोर भीलवाड़ा का, और बाघ सवाई माधोपुर का (रंथंबोर टाइगर रिजर्व) है।
