Statement and Conclusion
Subject: Reasoning
Sample Practice Questions
Question 1: निर्देश: दिए गए अभिकथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें. यह मान लीजिए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, हालाँकि यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है. यह तय करें कि कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष अभिकथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं:कथन: कुछ पेन पेंसिल हैं। कोई पेंसिल शार्पनर नहीं है।निष्कर्ष:1. कुछ पेन शार्पनर्स होने की संभावना है2. कुछ शार्पनर पेंसिल हैं
- यदि या तो (1) या (2) अनुसरण करता है
- यदि केवल (1) निष्कर्ष अनुसरण करता है
- यदि केवल (2) निष्कर्ष अनुसरण करता है
- यदि न तो (1) और न ही (2) अनुसरण करता है और
Explanation:
Question 2: कथन: मंजिल तक पहुंचने का जो लोग संक्षिप्त रास्ता अपनाते हैं, वे अक्सर मुश्किल में पड़ जाते हैं।निष्कर्ष 1: लम्बे रास्ते सुगम और आसान होते हैं।निष्कर्ष 2: लोग संक्षिप्त रास्ते का ही चुनाव करते हैं।
- केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।
- केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।
- निष्कर्ष 1 या 2 निकलता है।
- न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 निकलता है।
Explanation:
Question 3: यहाँ एक कथन के बाद तीन निष्कर्ष I, II तथा III दिए गए हैं। कथन तथा निष्कर्षों पर विचार कर तय कीजिए कि इन निष्कर्षों से कौन सा/से तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।कथन : एक देश में तीन क्षेत्र जो कि विज्ञान एवं तकनीकी, वाणिज्य एवं वित्त तथा मानविकी हैं। विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के सभी लोगों के पास व्यावसायिक उपाधि है। वाणिज्य एवं वित्त क्षेत्र के कुछ लोगों के पास व्यावसायिक उपाधि है। मानविकी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति के पास व्यावसायिक उपाधि नहीं है।निष्कर्ष I. एक व्यावसायिक उपाधि प्राप्त व्यक्ति निश्चित रूप से विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित है।निष्कर्ष II. मानविकी क्षेत्र से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास व्यावसायिक उपाधि नहीं है।निष्कर्ष III. वाणिज्य एवं वित्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों के पास व्यावसायिक उपाधि है।
- केवल II अनुसरण करता है।
- केवल I तथा III अनुसरण करते हैं।
- केवल II तथा III अनुसरण करते हैं।
- केवल I तथा II अनुसरण करते हैं।
Explanation:
Question 4: नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन के बाद दो निष्कर्ष (I और II) दिए गए हैं। कथन को सत्य मानते हुए, तय करें कि उनमें से कौन सा निष्कर्ष कथन में दी गई जानकारी से उचित संदेह से परे तार्किक रूप से अनुसरण करता है -कथन :कोविड महामारी ने तबाही मचाई और दुनिया भर में मौजूदा चिकित्सा बुनियादी ढांचे की दुखद वास्तविकता को उजागर किया।निष्कर्ष :I. दुनिया भर में महामारी के बाद चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ।II. महामारी से निपटने के लिए परिष्कृत और मजबूत चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता थी।
- केवल II अनुसरण करता है।
- न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
- I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
- केवल I अनुसरण करता है।
Explanation:
Question 5: नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष (I और II) दिए गए हैं। कथन को सत्य मानते हुए, तय करें कि उनमें से कौन सा निष्कर्ष कथन में दी गई जानकारी से तार्किक रूप से संदेह से परे अनुसरण करता है -कथन : मृत्यु अपरिहार्य है।निष्कर्ष :I. मनुष्य नश्वर है।II. जो लोग जन्म लेते हैं, उन्हें एक दिन मरना ही पड़ता है।
- केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
- न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
- I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
- केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Explanation:
Question 6: नीचे सही समझे जाने वाले दो कथन दिए गए है, यद्यपि उनमें सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्नतापूर्ण दिखते हैं। निष्कर्षों का अध्ययन करें और निर्णय लें कि दिए गए कथनों में कौन सा निष्कर्ष तथ्यपूर्ण है।कथन : कुछ हाथ आंखें हैं। कोई आंख पैर नहीं हैं। सभी पैर बाल होते हैं।निष्कर्ष :(I) कोई हाथ, बाल नहीं हैं।(II) कुछ आंखें बाल हैं।उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
- यदि केवल (II) निष्कर्ष सही हो
- यदि दोनों (I) एवं (II) निष्कर्ष सही हो
- यदि न तो (I) और न (II) निष्कर्ष सही हो
- यदि केवल (I) निष्कर्ष सही हो
Explanation:
Question 7: नीचे दिए गए कथन और दो निष्कर्षों का अध्ययन करें और उन उपयुक्त विकल्पों का चयन करें जो ऐसे निष्कर्षों को इंगित करते हैं जिन्हें उस कथन से निकाला जा सकता है।कथन :किसी देश की जनसंख्या में वृद्धि वहाँ के नीति-निर्माताओं के लिए एक बड़ी चुनौती है।निष्कर्ष :I. एक निश्चित समय के बाद उस देश की जनसंख्या घटेगी।II. बढ़ती जनसंख्या का देश में संसाधनों की उपलब्धता पर प्रभाव पड़ेगा।
- केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
- केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
- या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
- न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Explanation:
Question 8: नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा विकल्प कथन में दी गई जानकारी से तार्किक रूप से संदेह से परे है।कथन : पवन ऊर्जा का एक अक्षय स्रोत है और एक एयरोजेनरेटर इसे बिजली में परिवर्तित कर सकता है। हालाँकि इस क्षेत्र में बहुत कुछ नहीं किया गया है, लेकिन सर्वेक्षण से पता चलता है कि पवन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएँ हैं।निष्कर्ष :1. पवन ऊर्जा तुलनात्मक रूप से नया उभरता हुआ क्षेत्र है।2. एयरो-जनरेशन के क्षेत्र में और अधिक खोज करके ऊर्जा संकट से निपटा जा सकता है।
- न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है
- 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
Explanation:
Question 9: दिए गए प्रश्न में एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों पर विचार करें और तय करें कि कौन सा निष्कर्ष कथन से निकलता है।कथन:जो लोग रिश्वतखोरी के खिलाफ बहुत ज्यादा बोलते हैं, ये वे लोग हैं जिन्होंने खुद रिश्वत ली है।निष्कर्ष:I. सभी लोग भ्रष्ट हैं।II. यह कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है।
- केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
- न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
- दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Explanation:
Question 10: नीचे एक कथन दिया है और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं। कथन को सर्वव्यापी रूप से सही मानते हुए निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सही है -कथन:कोई टोपी जुराब नहीं है। कुछ टोपियाँ दस्ताने हैं।निष्कर्ष:I. सभी दस्ताने जुराबें हैं।II. सभी जुराबें दस्ताने है।III. कुछ दस्ताने टोपियाँ हैं।उत्तर दीजिये-
- केवल I निष्कर्ष मान्य है।
- केवल II निष्कर्ष मान्य है।
- केवल III निष्कर्ष मान्य है।
- ना I, ना II और ना III निष्कर्ष मान्य है।
Explanation: