Statement and Assumptions
Subject: Reasoning
Sample Practice Questions
Question 1: कथनों को पढ़ें और दी गई जानकारी से तर्कसंगत और सही पूर्वधारणा की पहचान करें।कथनः आजकल राहुल के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उनसे मिलना कठिन हो गया है।पूर्वधारणाः1ः राहुल आजकल व्यस्त हैं।2ः राहुल एक राजनेता हैं।
- केवल (1) अंतर्निहित है।
- केवल (2) अंतर्निहित है।
- (1) और (2) दोनों अंतर्निहित हैं।
- या तो (1) या (2) अंतर्निहित है।
Explanation:
Question 2: कथनों को पढ़ें और दी गई जानकारी से तर्कसंगत और सही निष्कर्ष की पहचान करें।कथनः दुकानदार ने संजय से कहा, “इनमें से यह 3 दरवाजों वाला फ्रिज आपकी जरूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त रहेगा”।पूर्वधारणाः1ः संजय को एक फ्रिज की आवश्यकता है।2ः फ्रिज में 3 दरवाजे हैं।
- केवल (1) अंतर्निहित है।
- केवल (2) अंतर्निहित है।
- (1) और (2) दोनों अंतर्निहित हैं।
- या तो (1) या (2) अंतर्निहित है।
Explanation:
Question 3: निर्देश:नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद (I) और (II) से अंकित दो धारणाएँ दी गई हैं। धारणा यातो अनुमानित है या मान लिया हुआ है। आपको दिए गये कथन और उनके बाद दी गयी धारणाओं के आधार पर तय करना है कि कथन में निम्न में से कौनसी धारणा अंतर्निहित है।कथन:कर्मचारियों को पूर्ण कार्य सौंपने से पहले उन्हें नौकरी से संबंधित पर्याप्त प्रशिक्षण दें।धारणाएँ:1. प्रशिक्षण कर्मचारियों के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है।2. कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने से पहले उनके पास कोई कौशल सेट नहीं है।
- यदि केवल धारणा (I) निहित है
- यदि केवल धारणा (II) निहित है
- यदि या तो धारणा (I) या (II) निहित है
- यदि न तो धारणा (I) और न ही (II) निहित है
Explanation:
Question 4: कथन को पढ़ें और दी गई जानकारी से सही पूर्वधारणा की पहचान करें।कथनःशराब छोड़ने वाले अधिकांश लोग मोटे हो जाते हैं।पूर्वधारणाः1: यदि कोई शराब छोड़ दे तो वह मोटा हो जाएगा।2: यदि कोई शराब नहीं छोड़ता है तो वह मोटा नहीं होगा।
- केवल (1) अंतर्निहित है।
- केवल (2) अंतर्निहित है।
- (1) और (2) दोनों अंतर्निहित हैं।
- या तो (1) या (2) अंतर्निहित है।
Explanation:
Question 5: एक कथन के बाद दो पूर्वधारणाएं I और IT के रूप में संख्यांकित हैं। कथन को सही मानते हुए निर्णय लें कि दी गई पूर्वधारणाओं में से कौन सी कथन में अंतर्निहित हैं।कथन:“XYZ वॉशिंग मशीन का निष्पादन, अत्यधिक विज्ञापित ABC वॉशिंग मशीन की तुलना में भारतीय परिस्थितियों के लिए काफी बेहतर है।”पूर्वधारणाएंI. ABC वाशिंग मशीन विज्ञापन पर अधिक खर्च करती है क्योंकि उनका उत्पाद अच्छा नहीं है।II. ABC वॉशिंग मशीन विदेशी ब्रांड है।
- केवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।
- केवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
- न तो पूर्वधारणा I और न ही II अंतर्निहित हैं।
- I और II दोनों पूर्वधारणाएं अंतर्निहित हैं।
Explanation:
Question 6: नीचे दिए गए कथन और उसके बाद दो पूर्वधारणाओं का अध्ययन करें और उस उपयुक्त विकल्प का चयन करें जो उस पूर्वधारणा को इंगित करता है जो कथन में अंतर्निहित है।कथन : “बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन प्रदान करें” – एक कंपनी की नीतिपूर्वधारणा :(I) प्रोत्साहन लोगों को काम करने के लिए प्रेरित करता हैं।(II) कर्मचारी प्रोत्साहन के बिना काम नहीं करते हैं।
- केवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।
- केवल पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
- या तो पूर्वधारणा I या पूर्वधारणा II अंतर्निहित है।
- न तो पूर्वधारणा I और न पूर्वधारणा II अंतर्निहित
Explanation:
Question 7: कथन: यह हमेशा सच नहीं होता है कि अत्याधुनिक तकनीकी अपनाने से उत्पादकता और क्षमता में वृद्धि होती है।धारणा:1. अत्याधुनिक तकनीकी अपनाने के कारण उत्पादकता और कुशलता में हुई वृद्धि को परिमाणित करना संभव है।2. अत्याधुनिक तकनीकी से छुटकारा पाकर उत्पादकता और कुशलता में वृद्धि हो सकती है।
- पूर्वधारणा 1 अंतर्निहित है।
- पूर्वधारण 2 अंतर्निहित है।
- या तो पूर्वधारणा 1 अथवा 2 निहित है।
- न तो पूर्वधारणा 1 और न ही 2 निहित है।
Explanation:
Question 8: कथन - एक बैंक का विज्ञापन कहता है, एफ.डी. में निवेश करें और 15 प्रतिशत ब्याज कमाएं।मान्यताएं -1. 15 प्रतिशत ब्याज निवेशकों की अच्छी संख्या को आकर्षित कर सकता है।2. कोई अन्य बैंक एफ.डी. पर 15 प्रतिशत ब्याज नहीं देता है।
- मान्यता 1 अन्तर्निहित है।
- मान्यता 2 अन्तर्निहित है।
- मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित नहीं है
- मान्यता 1 व 2 दोनों ही अन्तर्निहित है।
Explanation:
Question 9: यहाँ, एक कथन के पश्चात तीन पूर्वधारणाएं I, II तथा III दी गई हैं। आपको कथन तथा पश्चावर्ती पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय करना है कि कौनसी पूर्वधारणा / पूर्वधारणाएं कथन में समाहित है तथा उसी के अनुरूप अपना उत्तर चुनिए। कथन : वैदिक गणित की पुस्तक इस प्रकार बनाई गई है कि यहाँ तक की एक साधारण व्यक्ति भी अध्यापक की अनुपस्थिति में इसका अध्ययन कर सकता है।पर्वधारणाएं:I. एक साधारण व्यक्ति की इच्छा है कि अध्यापक के बिना भी वह वैदिक गणित का अध्ययन कर सके।II. वैदिक गणित के अध्यापन के लिए सदैव एक अध्यापक उपलब्ध नहीं हो सकता।III. एक साधारण व्यक्ति साधारणतः यह पाता है कि स्वमेव वैदिक गणित को सीखना कठिन है।
- केवल पूर्वधारणाएं I एवं II ही कथन में समाहित
- केवल पूर्वधारणाएं II एवं III ही कथन में समाहित
- केवल पूर्वधारणाएं I एवं III ही कथन में समाहित
- सभी पूर्वधारणाएं कथन में समाहित हैं।
Explanation:
Question 10: दिये गए तर्क को पढ़ें और निर्णय लें कि कौन-सी मान्यताध् मान्यताएँ टिप्पणी का तर्कसंगत रूप से पालन करती है/हैं।तर्कः एक बैंक का विज्ञापन कहता है, ‘एफ़.डी. में निवेश करें और 15% ब्याज कमाएँ’।मान्यताए ँः1. 15% ब्याज निवेशकों की अच्छी संख्या को आकर्षित कर सकता है।2. कोई अन्य बैंक एफ़ण्डीण् पर 15% ब्याज नहीं देता है।
- केवल मान्यता 1 पालन करती है।
- केवल मान्यता 2 पालन करती है।
- मान्यता 1 और मान्यता 2 दोनों ही पालन करती हैं।
- न तो मान्यता 1 न ही मान्यता 2 पालन करती हंै।
Explanation: