Rajasthan State Women Commission
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Sample Practice Questions
Question 1: राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999 की धारा 12(3) के तहत राजस्थान राज्य महिला आयोग की सिफारिशों पर राज्य सरकार को कितने समय के भीतर निर्णय करना होता है ?
- 3 माह
- 4 माह
- 5 माह
- 6 माह
Explanation: राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999 की धारा 12(3) के अनुसार, आयोग द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई सिफारिशों या रिपोर्ट पर सरकार को प्राप्ति की तारीख से 3 महीने (3 माह) के भीतर अपनी कार्रवाई या निर्णय की सूचना देनी होती है।
Question 2: निम्नलिखित में से किस तारीख को राजस्थान में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने एवं उनको लागू करने के लिए अलग से महिला अधिकारिता निदेशालय गठित किया गया था ?
- 18 जून, 2006
- 18 जून, 2007
- 18 जून, 2008
- 18 जून, 2009
Explanation: राजस्थान में महिला अधिकारिता निदेशालय 18 जून 2007 को स्थापित किया गया था।
Question 3: राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था -
- 1990
- 1999
- 2001
- 2003
Explanation: राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन, राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम 1999 के तहत 15 मई 1999 को एक सांविधिक निकाय के रूप में किया गया। यह एक स्वायत्त संस्था के रूप में स्थापित किया गया।
Question 4: राजस्थान राज्य महिला आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -(I) इसे दीवानी न्यायालय-सम माना जाता है।(II) महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीति विषयक मामलों में यह राजस्थान सरकार को सलाह देता है।
- केवल (I) सही है।
- न तो (I) ना ही (II) सही है।
- केवल (II) सही है।
- (I) व (II) दोनों सही हैं।
Explanation: राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए आयोग की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा अर्ध-न्यायिक निकाय के रूप में की गई थी। राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन महिलाओं से संबंधित विशिष्ट समस्याओं की जांच करने और राज्य से महिलाओं से संबंधित मुद्दों का अध्ययन करने के लिए किया जाता है। अधिनियम के तहत आयोग के पास 10 (1) एक सिविल कोर्ट की शक्तियाँ हैं, मुकदमे को दीवानी प्रक्रिया संहिता 1908 (1908 का केन्द्रीय अधिनियम 5) के तहत सुनवाई करते समय।
Question 5: राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999 की कौन सी धारा में आयोग के कार्य उल्लेखित हैं -
- धारा 11 में
- धारा 12 में
- धारा 13 में
- धारा 10 में
Explanation: अधिनियम की धारा 11 में आयोग के कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
Question 6: निम्नांकित में से कौन राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नहीं रही हैं -
- नगेंद्र बाला
- सुमन शर्मा
- लाड कुमारी जैन
- पवन सुराणा
Explanation: नगेन्द्र बाला राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र की पहली महिला थीं, जिन्होंने महिलाओं में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार किया। नगेन्द्र बाला का जन्म 13 सितंबर , 1926 को हुआ था। वे प्रसिद्ध क्रान्तिकारी केसरी सिंह बारहठ की पौत्री और प्रताप सिंह बारहठ की भतीजी थीं।
Question 8: राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर कौन आसीन नहीं रहा -
- कांता कथूरिया
- लाड कुमारी जैन
- गिरिजा व्यास
- तारा भण्डारी
Explanation: कांता कथूरिया, लाड कुमारी जैन, और तारा भण्डारी राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। गिरिजा व्यास एक प्रमुख कांग्रेस नेता और सांसद रही हैं, लेकिन उन्होंने राजस्थान राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्य नहीं किया।
Question 9: राजस्थान राज्य महिला आयोग के संबंध में कौनसा/कौनसे कथन सत्य है/हैं -(i) आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल करता है।(ii) आयोग का गठन 15 मई, 1999 को हुआ।(iii) यह गैर-संवैधानिक व परामर्शकारी निकाय है।(iv) इसका कार्य महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें सुनना तथा उनकी जाँच करना है।
- i, ii, iii
- ii, iii, iv
- i, ii
- i, ii, iii, iv
Explanation: राजस्थान राज्य महिला आयोग की स्थापना का एक मूलभूत उद्देश्य हाशिये पर आई महिला आबादी को मुख्यधारा मे लाने का है। राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन, राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम 1999 के तहत 15 मई 1999 को एक सांविधिक निकाय के रूप में किया गया। यह एक स्वायत्त संस्था के रूप में स्थापित किया गया।नियुक्ति – राज्य सरकार द्वारा मनोनीत होता हैं।यह एक गैर-संवैधानिक (सांविधिक) और परामर्शकारी निकाय है, क्योंकि यह संविधान के तहत नहीं, बल्कि 1999 के अधिनियम के तहत स्थापित हुआ और इसका कार्य सलाह देना और जाँच करना है।
Question 10: भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है -
- 8 मार्च
- 13 फरवरी
- 11 अप्रैल
- 1 अगस्त
Explanation: