Rajasthan State Election Commission
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Sample Practice Questions
Question 1: राजस्थान के निम्नलिखित ज़िलों को उसके अंतर्गत आने वाले विधान सभा के क्षेत्रों की संख्या के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें:a. जैसलमेर b. जयपुरc. नागौर d. अलवर
- a, b, c, d
- c, d, b, a
- d, c, a, b
- b, d, c, a
Explanation: राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं। जयपुर 19, अलवर 11, नागौर 10, जैसलमेर 2 सीटें।
Question 2: राजस्थान में पंचायत संस्थाओं और नगरीय निकायों का चुनाव कौन करवाता है -
- राज्य निर्वाचन आयोग
- मुख्य चुनाव अधिकारी
- भारत चुनाव आयोग
- पंचायती राज मंत्रालय
Explanation: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकाय चुनाव करवाता है।
Question 3: राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) राजस्थान का गठन भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया था -
- अनुच्छेद 243K
- अनुच्छेद 143K
- अनुच्छेद 115A
- अनुच्छेद 249K
Explanation: भारत के संविधान के अनुच्छेद 243K एवं 243ZA के अनुसार राज्य में नगरपालिकाओं एवं पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूची की तैयारी तथा इनके चुनावों के संचालन पर पर्यवेक्षण, नियत्रंण, निर्देशन की शक्तियां राज्य निर्वाचन आयोग में निहित हैं।
Question 4: निम्नलिखित में से कौन सी एजेंसी स्थानीय निकायों का चुनाव कराती है -।
- राज्य निर्वाचन आयोग
- स्थानीय निकाय स्वयं
- केंद्र सरकार
- राष्ट्रीय चुनाव आयोग
Explanation: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) पंचायती राज और नगरपालिका जैसे स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार है (अनुच्छेद 243K और 243ZA)।
Question 5: राजस्थान में विधानसभा के निर्वाचन हेतु मतदान का समय निम्नलिखित में से कौन नियत करता है -
- भारत का निर्वाचन आयोग
- राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान
- राज्यपाल, राजस्थान
- मुख्य सचिव, राजस्थान
Explanation: भारत में विधानसभा और लोकसभा चुनावों का समय और प्रक्रिया भारत का निर्वाचन आयोग तय करता है।
Question 6: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)राज्य चुनाव आयुक्त का नाम - कार्यकाल
- श्री प्रेमसिंह मेहरा - 03.07.2017 - 03.07.2022
- श्री ए.के. पांडे - 26.12.2002 - 26-12-2007
- श्री अमरसिंह राठौड़ - 01.07.1994 - 30.03.2000
- श्री एन.आर. भसीन - 01.07.2000 - 10.08.2002
Explanation: श्री ए.के. पांडे : 01.10.2008-30.09.2013
Question 7: भारत में राज्य निर्वाचन आयोग का कार्यकाल एवं सेवा शर्तें कौन निर्धारित करता है -
- भारत की संसद
- भारत का राष्ट्रपति
- राज्य विधानमण्डल
- संबंधित राज्य का राज्यपाल
Explanation: संविधान के अनुच्छेद 243K के तहत, राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति, कार्यकाल और सेवा शर्तें संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा निर्धारित की जाती हैं।
Question 8: राज्य निर्वाचन आयोग का सर्वोच्च पद कौन-सा है -
- सचिव
- निर्वाचन अधिकारी
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- राज्य निर्वाचन आयुक्त
Explanation: राज्य चुनाव आयोग (एसईसी), राजस्थान का गठन जुलाई 1994 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243K के तहत किया गया था। एसईसी एक एकल सदस्यीय आयोग है, जिसका अध्यक्ष राज्य चुनाव आयुक्त होता है। आयोग मतदाता सूची तैयार करने और पंचायती राज संस्थाओं के साथ-साथ नगर निकायों के लिए चुनाव कराने के माध्यम से अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करता है।
Question 9: निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य राज्य चुनाव आयोग का नहीं है -
- स्थानीय निकायों के चुनाव को आयोजित करवाना
- स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करना
- स्थानीय निकायों के चुनाव का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण करना
- स्थानीय निकायों के लिए धन का प्रबंधन करना
Explanation: राज्य चुनाव आयोग का मुख्य कार्य स्थानीय निकायों (जैसे पंचायत, नगरपालिका) के चुनाव आयोजित करना, मतदाता सूची तैयार करना, और चुनाव का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण करना है। लेकिन धन का प्रबंधन करना इसका कार्य नहीं है; यह कार्य राज्य सरकार या संबंधित विभागागों का है।
Question 10: राजस्थान राज्य चुनाव आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है -कथन - 1 :राजस्थान राज्य चुनाव आयोग एक एकल सदस्यीय आयोग है जिसका नेतृत्व राज्य चुनाव आयुक्त करते हैं।कथन - 2 : राजस्थान राज्य चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है।
- केवल कथन - 1
- केवल कथन - 2
- कथन - 1 और 2 दोनों
- न तो कथन - 1 और न ही 2
Explanation: राजस्थान राज्य चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है (अनुच्छेद 243K और 243ZA के तहत), जो पंचायत और नगरपालिका चुनाव आयोजित करता है। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी), राजस्थान का गठन जुलाई 1994 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243K के तहत किया गया था। एसईसी एक एकल सदस्यीय आयोग है, जिसका अध्यक्ष राज्य चुनाव आयुक्त होता है। आयोग मतदाता सूची तैयार करने और पंचायती राज संस्थाओं के साथ-साथ नगर निकायों के लिए चुनाव कराने के माध्यम से अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करता है।