Rajasthan Government Schemes
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Sample Practice Questions
Question 1: राजस्थान चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रोत्साहन योजना 2025 का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?
- सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाना।
- अपशिष्ट कम करने, पुनर्चक्रण और सतत् संसाधन प्रबन्धन को बढ़ावा देना।
- ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना।
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना।
Explanation: चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy) का मूल सिद्धांत ही “कम करना, पुनः उपयोग करना और पुनर्चक्रण करना” (Reduce, Reuse, Recycle - 3R) है। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य अपशिष्ट (Waste) को न्यूनतम करना, संसाधनों का टिकाऊ प्रबंधन करना और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना रीसाइक्लिंग उद्योगों को बढ़ावा देना है।
Question 2: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में किन पशुओं का बीमा कवरेज नहीं किया जा सकता है?
- गाय-भैंस (दुधारू)
- भेड़-बकरी (मादा)
- ऊँट
- गधा-घोड़ा
Explanation: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में गधा और घोड़ा कवर नहीं किए जाते। प्रदेश के पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुये उनके अमूल्य पशुधन का बीमा कर पशुपालकों को वित्तीय सुरक्षा/आर्थिक सुदृढ़िकरण प्रदान करने के दृष्टिगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणा (बिन्दु संख्या-132) ‘‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना‘‘ अनुसार प्रदेश में प्रथमतः 5-5 लाख दुधारू गाय/भैंस, 5-5 लाख भेड़/बकरी तथा 1 लाख उष्ट्र वंषीय पशु (ऊंट) का बीमा करते हुये बीमा कवरेज प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
Question 3: असाध्य बीमारियों से ग्रस्त वृद्धजनों की देखभाल हेतु राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में खोले गये वार्ड का नाम क्या है?
- गोविन्दाश्रय वार्ड
- रामाश्रय वार्ड
- पिताश्रय वार्ड
- दीनाश्रय वार्ड
Explanation: राजस्थान सरकार ने असाध्य रोगों से पीड़ित वृद्धों की देखभाल के लिए रामाश्रय वार्ड शुरू किए हैं।
Question 4: राजस्थान सरकार की महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना में किस कार्य हेतु सहायता देय नहीं है?
- प्रसूति सहायता
- विवाह के लिए सहायता
- चिकित्सा सहायता
- आवास निर्माण सहायता
Explanation: इस योजना में प्रसूति सहायता, विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता आदि उपलब्ध हैं, लेकिन आवास निर्माण सहायता इस योजना के अंतर्गत नहीं दी जाती।
Question 5: राजस्थान में पंजीकृत गौशालाओं को बड़े व छोटे गोवंश पर प्रति पशु प्रतिदिन क्रमशः कितना अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है?
- 50 रुपये व 25 रुपये
- 100 रुपये व 50 रुपये
- 80 रुपये व 40 रुपये
- 40 रुपये व 20 रुपये
Explanation: वर्तमान में पंजीकृत गौशालाओं को बड़े गोवंश (गाय/बैल) पर ₹50 और छोटे गोवंश (बछड़ा/बछिया) पर ₹25 प्रतिदिन अनुदान दिया जाता है।
Question 6: राजस्थान सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में प्रथम चरण में कितने गांवों का चयन किया गया है?
- 5000
- 10,000
- 15,000
- 20,000
Explanation: योजना के पहले चरण में 5000 गांवों को चयनित किया गया ताकि उन्हें गरीबी मुक्त बनाया जा सके।
Question 7: राजस्थान में Give up अभियान कब शुरू किया गया?
- 1 नवम्बर 2024
- 1 अक्टूबर 2024
- 15 नवम्बर 2024
- 1 जुलाई 2024
Explanation: राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत अपात्र/सक्षम लोगों को स्वेच्छा से राशन छोड़ने के लिए 'Give Up अभियान' 1 नवंबर 2024 को शुरू किया।
Question 8: सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिए एवं सही विकल्प चुनिये :सूची-A (परियोजना का नाम)सूची-B (वित्त प्रदाता एजेन्सी)(a) राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (तृतीय चरण)(i) विश्व बैंक(b) राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना(ii) ADB(c) बाँध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना-II(iii) KFW(d) अन्त: राज्यीय प्रेषण प्रणाली ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर-II(iv) JICAकूट :(a) (b) (c) (d)
- (ii) (iii) (i) (iv)
- (iv) (ii) (iii) (i)
- (iii) (iv) (i) (ii)
- (ii) (i) (iv) (iii)
Explanation: राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (तृतीय चरण) → KFW (जर्मनी)राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार → JICAबाँध पुनर्वास एवं सुधार-II → विश्व बैंकग्रीन एनर्जी कॉरीडोर → ADB
Question 9: गलत युग्म को पहचानिये और नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :राजस्थान की स्कीमलाभार्थी समूह/क्षेत्र(a) आस्था स्कीम(i) उन परिवारों को आस्था कार्ड देना जिनमें दो या अधिक व्यक्ति 50 प्रतिशत से अधिक अशक्तता वाले विशेष योग्य जन हों(b) नवजीवन योजना(ii) अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त समुदायों के कल्याण की स्कीम(c) मिशन वात्सल्य योजना(iii) अनाथ बच्चों के कल्याण की स्कीम(d) प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम(iv) रेगिस्तानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की स्कीमकूट :
- केवल (a) तथा (d) गलत हैं।
- केवल (b) तथा (c) गलत हैं।
- केवल (a), (b) तथा (c) गलत हैं।
- (a), (b), (c) तथा (d) सभी गलत हैं।
Explanation: आस्था स्कीम: गंभीर दिव्यांगता वाले परिवारों के लिए।नवजीवन योजना: अवैध शराब प्रभावित समुदाय के लिए। मिशन वात्सल्य: अनाथ बच्चों के लिए। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम: अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के लिए (रेगिस्तानी/पहाड़ी क्षेत्र नहीं)।
Question 10: राजस्थान में राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को कितना मुआवजा प्रदान किया जाता है ?
- 5 लाख
- 10 लाख
- 15 लाख
- 20 लाख
Explanation: राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना (9th चरण)1 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक।दुग्ध उत्पादकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना।मृत्यु एवं पूर्ण स्थायी अपंगता पर ₹5 लाख।आंशिक स्थायी अपंगता पर ₹2.5 लाख मिलेंगे।