Nicknames and Epithets of Places in Rajasthan
Subject: Rajasthan Geography
Sample Practice Questions
Question 1: सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:सूची I (शहर)सूची II (प्रसिद्धि का कारण)a. बांसवाड़ाI. ग्रेनाइट शहरb. भीलवाड़ाII. दुर्गों और हवेलियों का शहरc. जालौरIII. स्वर्णिम द्वीपों का शहरd. जैसलमेरIV. वस्त्र/परिधान शहरनीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
- a-I, b-II, c-III, d-IV
- a-III, b-IV, c-I, d-II
- a-II, b-III, c-IV, d-I
- a-IV, b-III, c-lI, d-I
Explanation: बांसवाड़ा को ‘स्वर्णिम द्वीपों का शहर’ कहा जाता है।भीलवाड़ा ‘वस्त्र/परिधान शहर’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह कपड़ा उद्योग का केंद्र है।जालौर ‘ग्रेनाइट शहर’ है, जहां ग्रेनाइट खनन प्रमुख है।जैसलमेर ‘दुर्गों और हवेलियों का शहर’ है, सोनार किले और हवेलियों के लिए प्रसिद्ध।
Question 2: राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा शहर “अहिच्छत्रपुर” के नाम से जाना जाता था -
- जोधपुर
- जयपुर
- नागौर
- कोटा
Explanation: नागौर का प्राचीन नाम अहिच्छत्रपुर था, जो महाभारत में उल्लिखित है—अर्जुन ने इसे जीतकर गुरु द्रोणाचार्य को दान किया।
Question 3: उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और डूंगरपुर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का हिस्सा है -निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
- ब्रज
- मेवाड़
- मारवाड़
- हाड़ौती
Explanation: उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और डूंगरपुर — ये सभी क्षेत्र मेवाड़ के अंतर्गत आते हैं।
Question 4: राजस्थान के किस शहर को, ‘घंटियों का शहर’ भी कहा जाता है -
- झालरापाटन
- झुंझुनू
- जैसलमेर
- जालौर
Explanation: झालरापाटन (झालावाड़) को “घंटियों का शहर” कहा जाता है, क्योंकि यहाँ स्थित प्राचीन मंदिरों में विभागिन्न आकार की घंटियाँ लगी हैं जिनकी ध्वनि पूरे नगर में गूँजती है।
Question 5: निम्नलिखित में से कौन सा स्थान राजस्थान के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है -
- कटराडू
- आभानेरी
- बड़ौली
- दिलवाड़ा
Explanation: कटराडू (बाड़मेर, राजस्थान) में स्थित प्राचीन मंदिर अपनी उत्कृष्ट नक्काशी और स्थापत्य के लिए “राजस्थान का खजुराहो” कहलाते हैं।
Question 6: राजस्थान का वह ज़िला जो ‘सौ द्वीपों का क्षेत्र’ कहलाता है, वह है -
- राजसमंद
- बांसवाड़ा
- उदयपुर
- चित्तौड़गढ़
Explanation: बांसवाड़ा को ‘सौ द्वीपों का क्षेत्र’ कहा जाता है क्योंकि माही नदी पर कई द्वीप हैं, जिन्हें “चाचाकोटा” कहा जाता है।
Question 7: उत्तर-पूर्वी राजस्थान को ‘मेवात’ की संज्ञा सर्वप्रथम किस फारसी लेखक द्वारा दी गई -
- मिनहास उस सिराज
- बरनी
- अलबरुनी
- फैजी
Explanation: मिनहास उस सिराज, एक फारसी लेखक ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान (अलवर, भरतपुर आदि क्षेत्र) को ‘मेवात’ कहा, जो मेव समुदाय के लिए जाना जाता है। मिनहाज-उस-सिराज 13वीं शताब्दी के फारसी इतिहाससकार थे। उनका जन्म 1193 में आधुनिक अफगानिस्तान के ग़ोर क्षेत्र में हुआ था।
Question 8: निम्नलिखित में से कौन-से ज़िले राजस्थान के “वागड़ क्षेत्र” में स्थित हैं - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- गंगानगर एवं हनुमानगढ़
- सिरोही एवं उदयपुर
- पाली एवं जोधपुर
- डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा
Explanation: वागड़ क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान में है, जिसमें डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले शामिल हैं। वागड़ (बांसवाड़ा - डूंगरपुर) मेवाड़, मालवा एवं गुजरात की संस्कृति का संगम स्थल है।
Question 9: किस क्षेत्र का पुराना नाम (माड / मड़) था -
- श्री गंगानगर
- जैसलमेर
- उदयपुर
- अलवर
Explanation: जैसलमेर का प्राचीन नाम “माड” था, जो प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।
Question 10: जैसलमेर का प्राचीन नाम क्या था -
- मांड
- धाड़
- मरु
- मारन
Explanation: जैसलमेर जिले का भू-भाग प्राचीन काल में ‘माडधरा’ अथवा ‘वल्लभमण्डल’ के नाम से प्रसिद्ध था।