Introduction to Rajasthan
Subject: Rajasthan Geography
Sample Practice Questions
Question 1: राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है -
- 21 नवम्बर
- 30 मार्च
- 15 अप्रैल
- 26 जनवरी
Explanation: 30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को 'राजस्थान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
Question 2: राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्यपीठ कहां है -
- जयपुर
- जोधपुर
- बीकानेर
- उदयपुर
Explanation: राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी।
Question 3: राजस्थान में प्रथम आम चुनाव कब हुए थे -
- 1952
- 1950
- 1948
- 1949
Explanation: 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
Question 4: राजस्थान के प्रथम एवं एकमात्र राजप्रमुख थे -
- महाराजा भवानीसिंह
- उदयपुर महाराणा भूपालसिंह
- उदयपुर महाराणा भीमसिंह
- जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह
Explanation: राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने।
Question 5: स्वतंत्रता के पश्चात विधिता रूप से हमारे प्रदेश का नाम 'राजस्थान' कब किया गया -
- 26 जनवरी 1950
- 1 नवम्बर 1956
- 13 मार्च 1950
- 28 अप्रैल 1949
Explanation: 30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। 26 जनवरी 1950 को विधित् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।
Question 6: वाल्मिकी ने राजस्थान के भू भाग को क्या नाम दिया था -
- मरू प्रदेश
- मरूकान्तर
- रायथान
- राजस्थानीयादित्य
Explanation: वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को 'ब्रह्मवर्त' कहा गया। रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को 'मरुकांतर' कहा है।
Question 7: स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कितनी रियासतें एवं ठिकाने थे -
- 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
- 20 रियासतें 4 ठिकाने
- 20 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर को केन्द्रशासित प्रदेश
- 19 रियासतें 3 ठिकाने
Explanation: राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें, 3 ठिकाने एवं अजमेर-मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश था।
Question 8: राजस्थान का वह शहर जो त्रिकोणात्मक शैली बसा हुआ है -
- कोटा
- उदयपुर
- झालावाड
- अलवर
Explanation: झालावाड नगर कालीसिन्ध नदी के तट पर स्थित है। झालावाड शहर त्रिकोणात्मक शैली में बसा हुआ है। राजस्थान का यह एकमात्र जिला है जहाँ केवल तिराहा है, चौराहा नहीं है।
Question 9: आधुनिक राजस्थान के निर्माता माने जाते हैं -
- मोहन लाल सुखाडिया
- जय नारायण व्यास
- भेरू सिंह शेखावत
- हरिदेव जोशी
Explanation: मोहन लाल सुखाडिया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है। इन्होंने सर्वाधिक समय लगभग 17 वर्ष तक राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया। वे 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।
Question 10: राजस्थान का निर्माण किस तिथि को हुआ -
- 26 जनवरी 1961
- 26 जनवरी 1950
- 1 नवम्बर 1956
- 28 अप्रैल 1949
Explanation: राज्य पुनर्गठन आयोग 1955 की सिफारिशों के आधार पर 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जाने से राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में आया।