Board of Revenue Rajasthan
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Sample Practice Questions
Question 1: सूची-1 को सूची-2 के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये :सूची- I (राजस्थान के राज्य वित्त आयोग)सूची-2 (अध्यक्ष)(a) प्रथम(i) श्री हीरालाल देवपुरा(b) द्वितीय(ii) श्री मानिकचन्द सुराना(c) तृतीय(iii) डॉ. बी.डी. कल्ला(d) चतुर्थ(iv) श्री के.के. गोयलकूट :(a) (b) (c) (d)
- (ii) (iii) (iv) (i)
- (i) (ii) (iii) (iv)
- (iv) (i) (ii) (iii)
- (iii) (iv) (i) (ii)
Explanation: प्रथम वित्त आयोग: श्री के.के. गोयल (कृष्ण कुमार गोयल)द्वितीय वित्त आयोग: श्री हीरालाल देवपुरातृतीय वित्त आयोग: श्री मानिकचन्द सुरानाचतुर्थ वित्त आयोग: डॉ. बी.डी. कल्ला (बुलाकी दास कल्ला)
Question 2: राजस्थान में राज्य वित्त आयोग का गठन प्रत्येक ______ वर्ष में किया जाता है।
- 3
- 4
- 5
- 10
Explanation: भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-I के अनुसार, राज्य वित्त आयोग का गठन प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है ताकि स्थानीय निकायों (पंचायत और नगरपालिका) के लिए वित्तीय संसाधनों की समीक्षा की जाए।
Question 3: नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए -सूची-I (राजस्थान राज्य वित्त आयोग)(a) दूसरा वित्त आयोग(b) तीसरा वित्त आयोग(c) चौथा वित्त आयोग(d) पांचवां वित्त आयोगसूची-II (अध्यक्ष)(i) ज्योति किरण(ii) बी.डी. कल्ला(iii) हीरालाल देवपुरा(iv) माणिक चंद सुराणाकूट -
- (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
- (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
- (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
- (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
Explanation: राजस्थान राज्य वित्त आयोग - अध्यक्षदूसरा वित्त आयोग - हीरालाल देवपुरा तीसरा वित्त आयोग - माणिक चंद सुराणा चौथा वित्त आयोग - बी.डी. कल्ला पांचवां वित्त आयोग - ज्योति किरण
Question 4: राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 की किस धारा में राजस्व न्यायालय को परिभाषित किया गया है -
- धारा 130
- धारा 5(35)
- धारा 196(4)
- धारा 120 (b)
Explanation: राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 की धारा 5(35) में राजस्व न्यायालय की परिभाषा दी गई है।
Question 5: मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद् (CMRETAC) के स्थान पर निम्नलिखित में से किसका गठन किया गया है -
- राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC)
- राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)
- राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट)
- राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका)
Explanation: आयोजना (ग्रेड-1) विभागाग के आदेश दिनांक 03.03.24 द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद (सीएमआरईटीएसी) के स्थान पर राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांस्फॉरमेशन एण्ड इनोवेशन (आरआईटीआई-रीति) का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे।
Question 6: राजस्थान राजस्व मंडल का मुख्यालय कहाँ है -
- अजमेर
- कोटा
- जोधपुर
- उदयपुर
Explanation: राजस्थान राजस्व मंडल का मुख्यालय अजमेर में स्थित है। यह राजस्थान का सर्वोच्च न्यायिक और राजस्व प्रशासन निकाय है। यह राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम, 1956 द्वारा स्थापित है।
