निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य व्याकरणिक दृष्टि से पूर्णतः शुद्ध है?
Subject: General Hindi (सामान्य हिन्दी)
Topic: शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि
Options:
- Option A: साहित्य और जीवन का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
- Option B: मेरे को घर जाना है।
- Option C: यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है।
- Option D: कृपया करके मेरी बात सुनिए।
- Option E: अनुत्तरित प्रश्न / Question unattempted
Correct Answer:
Option A: साहित्य और जीवन का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
Explanation:
विकल्प (a) पूर्णतः शुद्ध है। अन्य अशुद्धियां: (b) 'मेरे को' के स्थान पर 'मुझे घर जाना है' होना चाहिए; (c) गाय शुद्ध नहीं होती, 'यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है' पदक्रम दोष है; (d) 'कृपया' और 'करके' दोनों का एक साथ प्रयोग पुनरुक्ति दोष है (केवल 'कृपया मेरी बात सुनिए' शुद्ध होगा)।