राजस्थान के राज्यपाल को पहचानिए, जिनकी पदावधि में राष्ट्रपति-शासन लगाने और हटाने की उद्घोषणा जारी की गईं :
Subject: Rajasthan Polity & Administration
Topic: Governor
Options:
- Option A: सम्पूर्णानंद
- Option B: रघुकुल तिलक
- Option C: एम. चेन्ना रेड्डी
- Option D: वेदपाल त्यागी
Correct Answer:
Option B: रघुकुल तिलक
Explanation:
श्री रघुकुल तिलक का जन्म 7 जनवरी, 1900 को उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर में हुआ। वर्ष 1952 से 1958 तक रेलवे सेवा चयन आयोग के उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 1958 से 1960 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे। वर्ष 1961 तक आप सर्वोदय आन्दोलन में सक्रिय रहे तथा दिसम्बर, 1971 से अगस्त, 1974 तक आपने काशी विद्यापीठ के उपकुलपति पद पर कार्य किया। 12 मई, 1977 से 8 अगस्त, 1981 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। इस अवधि में 22 जून, 1977 तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन रहा जो आपके कार्यभार संभालने से पूर्व 30 अप्रेल, 1977 को लागू हुआ था।जनवरी 1980 में लोकसभा के मध्यावधि चुनावों के पश्चात केन्द्र में पुन: सत्तारूढ़ होने वाली कांग्रेस सरकार ने 17 फरवरी 1980 को भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जो 5 जून 1980 तक रहा। इस समय रघुकुल तिलक राज्यपाल थे।