सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:सूची I (राजस्थान के लोक नृत्य)सूची II (ज़िला)a. घुड़लाI. जालौरb. अग्निII. भरतपुरc. ढोलIII. बीकानेरd. बमIV. जोधपुरनीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
Subject: Rajasthan Art & culture
Topic: Folk Dances of Rajasthan
Options:
- Option A: a-I, b-II, c-III, d-IV
- Option B: a-IV, b-III, c-I, d-II
- Option C: a-III, b-II, c-IV, d-I
- Option D: a-II, b-IV, c-III, d-I
Correct Answer:
Option B: a-IV, b-III, c-I, d-II
Explanation:
घुड़ला नृत्य जोधपुर से जुड़ा है। यह नृत्य घुड़ला पर्व पर (चैत्र कृष्ण अष्टमी) किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मारवाड़ क्षेत्र के पीपाड़ गांव की महिलाएं जब गौरी पूजन के लिए तालाब पर जा रही थी। उस समय अजमेर के सुबेदार मल्लु खां ने इन महिलाओं का अपहरण कर ले गया। तब राव सातलदेव ने युद्ध करके इन महिलाओं को मुक्त करवाया। राव सातलदेव ने मल्लु खां के सेनापति घुडले खां के सिर को छिद्रित करके मारवाड़ लाए।अग्नि नृत्य बीकानेर में प्रचलित है। इस नृत्य का मूल स्थान कतरियासर (बीकानेर) है। यह नृत्य जसनाथी सम्प्रदाय के लोगों द्वारा रात्री जागरण के समय किया जाता है। यह नृत्य फाल्गुन या चैत्र मास में व अंगारों पर किया जाता है।ढोल नृत्य जालौर का पारंपरिक नृत्य है। ढोल बजाने की शैली “थाकणा” है। भीनमाल व सिवाड़ा (जालौर) क्षेत्र में लोकप्रिय है। “साचलिया सम्प्रदायय” का संबंध ढोल नृत्य से है।बम नृत्य भरतपुर में किया जाता है। पूर्वी क्षेत्र /मेवात क्षेत्र (विशेषकर भरतपुर व अलवर) मे लोकप्रिय नृत्य है। होली के समय फसल कटाई की खुशी में कियया जाने वाला नृत्य है। नगाडा “बम” कहलाता है जो एक वाद्य यंत्र है।